चौकी चिखली पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।*
पिस्टल और कट्टा दिखाकर लोगो को डराने वाले गुण्डा बदमाश गिरफ्तार।
🔹आरोपियो के कब्जे से 02 पिस्टल और 02 देशी कट्टा बरामद* *🔹आरोपियो के विरूद्ध पूर्व मे दर्ज है कई गंभीर अपराध* *

🔹धारा 111 बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत की गयी कार्यवाही।* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) एवं श्री अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं असामजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए जा रहे लगातार अभियान

कार्यवाही के तहत् दिनांक 12.02.2026 को शंकरपुर के नागरिको द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि चार्ली नामक व्यक्ति अपने तीन साथियो के साथ डब्बा मैदान कब्रिस्तान के पास शंकरपुर मे पिस्टल और कट्टा दिखाकर लोगो को डरा धमका रहा है कि सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस चौकी चिखली प्रभारी द्वारा टीम तैयार कर शंकरपुर में दबिश देने पर कब्रिस्तान के पास पुलिस को देखकर चार संदेही व्यक्ति भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर

अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपना शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली निवासी शंकरपुर, 02. डिगम्बर साहू उर्फ छोटू निवासी पेण्ड्री, 03. सेवक कश्यप उर्फ डाला निवासी शंकरपुर एवं 04. गुंजेश वर्मा उर्फ शिवा निवासी शंकरपुर बताये जिनकी गवाहो की उपस्थिति में तलाशी लिया गया तलाशी दौरान शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली के कब्जे से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ और दिगम्बर साहू के कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद होने पर मौके पर ही गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही किया तथा चारो आरोपियो द्वारा संगठित होकर पिस्टल, कट्टा दिखाकर लोगो को डराना धमकाना पाये जाने पर अपराध धारा 111 बीएनएस 25,27 आर्म्स एक्ट का विधिवत कार्यवाही कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया एवं चारो आरोपियो से पुछताछ करने पर शिवम उर्फ चार्ली ने बताया कि वह अपने साथी विक्की देशमुख निवासी चन्द्रखुरी दुर्ग के साथ धार बड़वानी मध्य प्रदेश क्षेत्र से 02 पिस्टल और 02 कट्टा खरीद कर लाकर क्षेत्र में रौब जमाने एवं बिक्री करने लाने बताने तथा 01 देशी कट्टा को अपने साथी विक्की देशमुख निवासी चन्द्रखुरी दुर्ग के पास होना तथा 01 पिस्टल अपने साथी उमेश निवासी गोकुलपुर धमतरी को देना जानकारी देने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सायबर सेल के साथ संयुक्त टीम बनाकर अन्य अरोपियो की पतासाजी की गई दुर्ग में दबिश देकर विक्की देशमुख उर्फ मोनू के कब्जे से 01 देशी कट्टा जप्त किया गया और आरोपी शिवम उर्फ चाली द्वारा आज रात्रि को उमेश साहू अपने दोस्त जतीन दास मानिकपुरी के साथ देशी कटटा खरिदने

राजनांदगांव आना बताने पर रात्रि में उमेश साहू और जतीनदास मानिकपुरी को मोहारा पुल के पास घेराबंदी कर अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ कर तलाशी लेने पर जतीनदास मानिकपुरी के कब्जे से 01 पिस्टल जप्त किया गया। प्रकरण में सात आरोपियो के द्वारा संगठित होकर अवैध रूप से पिस्टल, कट्टा रखना पाये जाने परविधिवत गिरफ्तार किया गया है जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाना है।
गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में भी कई गंभीर अपराध है। 01. आरोपी शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली के विरूद्ध अप.क. 172/25 धारा 296, 351(2), 115(2), 119 (1) बीएनएस, इस्त.क. 456/2021 धारा 107,116 (3) जाफौ, 41/2022 धारा 107,116 (3) जाफी, 12/23 धारा 151 जा.फौ, इस्त.क. 24/23 धारा 107. 116 (3) जा.फौ., 534/2025 धारा 126,135 (3) बीएनएसएस, 610/2025 126,135(3) बीएनएस 02. डिगम्बर साहू उर्फ छोटू के विरूद्ध थाना लालबाग में अप.क. 184/2023 धारा 294, 323,506 भादवि, 444/2020 धारा 341,294,327,506,34 भादवि, 03. सेवक कश्यप उर्फ डाला के विरूद्ध अप.क. 626/24 296,115 (2),351(2),118(1) बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट, 727/24 धारा 296,115(2),351 (2) बीएनएस, 92/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट, इस्त.क. 236/432/24 धारा 170,126,135 (3) बीएनएसएस 04. विक्की देशमुख उर्फ मोनू के विरूद्ध अप.क. 510/2018 धारा 452,354क, 354डी, 506 भादवि, 05. उमेश साहू उर्फ बठालू के विरुद्ध अप.क. 395/2019 धारा 307,34 भादवि, जप्ती: 01-02 नग पिस्टल, 02-02 नग देशी कट्टा 03-01 नग जिंदा कारतूसउक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि विनोद कुमार वर्मा, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, आर. चन्द्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, किशोर मार्बल, आदित्य सोलंकी एवं सायबर सेल उप निरीक्षक नरेश बंजारे, प्र.आर. बसंत राय, आर. परिवेश वर्मा, प्रख्यात जैन तथा चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।
नाम आरोपीगणः- 01. शिवम सिन्हा उर्फ चार्ली पिता रिखीराम सिन्हा उम्र 26 साल साकिन गौराचौक शंकरपुर वार्ड नं. 09 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.02. डिगम्बर साहू उर्फ छोटू पिता स्व. लोकेश्वर साहू उम्र 27 साल साकिन आबादीपारा पेण्ड्री थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छ.ग.03. सेवक कश्यप उर्फ डाला पिता अशोक कश्यप उम्र 22 साल साकिन शंकरपुर वार्ड नं. 09 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.04. गुंजेश वर्मा उर्फ शिया पिता मनोज वर्मा उम्र 26 साल साकिन शारदा चौक वार्ड नं. 09 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग.दुर्ग छ.ग. 05. विक्की देशमुख उर्फ मोनू पिता स्व. दुर्गा प्रसाद देशमुख उम्र 25 साल साकिन चन्द्रखुरी केनाल पारा06. जतीनदास मानिकपुरी पिता स्व. राजूदास मानिकपुरी उम्र 27 साल साकिन गोकुल वाटिका थाना कोतवाली जिला धमतरी छ.ग.07. उमेश साहू उर्फ बठालू पिता स्व. टेकराम साहू उम्र 26 साल साकिन गोकुलपुर थाना कोतवाली जिला धमतरी छ.ग.










