जस में भक्ति, भाव और कला का सुंदर संगम दिखता है -कुलबीर

32

*जस में भक्ति, भाव और कला का सुंदर संगम दिखता हैः कुलबीर*0

अंचल में आयोजित देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे*

राजनांदगांव- ग्रामीण अंचल क्षेत्रों में इन दिनों देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन कर मां आदिशक्ति के विभिन्न रूपों को मंडलियों द्वारा सुसज्जित कलाकारों द्वारा रोचक झांकी में प्रस्तुति देकर कैसे मां अधर्मी व पापियों के नाश करने के लिए विभिन्न रूप धारण कर अवतरित होने की कथा का बखान किया जा रहा है।

स्पर्धा के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा भोथीपार खुर्द, भोथीपार कला, रानीतराई में आयोजित देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता में शामिल होकर आयोजन समिति व मंडलियों का हौसला बढाया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य आतिथ्य की आंसदी से श्री छाबड़ा ने मां भगवती के चरणवंदन करते हुए कहा कि अत्यंत ही हर्ष का विषय है कि मुझे पावन अवसर पर आने का मौका मिला। देवी जस गायन स्पर्धा केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि हमारी लोकपरंपरा को संरक्षित और जीवित रखने का एक सशक्त माध्यम है। सभी प्रतिभागी प्रशंसा के पात्र हैं। आज यहाँ प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत जस में भक्ति, भाव और कला का सुंदर संगम देखने को मिला। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि युवा वर्ग भी हमारी लोकगायन परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। मैं इस सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति, कलाकारों, निर्णायकों तथा सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई देता हूँ।

माता रानी की कृपा से आप सभी निरंतर प्रगति करें और हमारी लोकसंस्कृति इसी प्रकार जीवंत बनी रहे, यही मेरी शुभकामनाएं है। तत्पश्चात विजेता मंडलियों को मंचस्थ अतिथियों द्वारा सहसम्मान पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया।

समारोह समारोह में अध्यक्षता जिला किसान कांग्रेस महामंत्री योगेन्द्र दास वैष्णव व अध्यक्षता पूर्व पार्षद मनीष साहू, कुंदन चंद्राकर, सरपंच प्रतिनिधि कृतलाल पटेल, महेश्वर साहू, चैनसिंह साहू ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से केशव साहू, गुरूचरण साहू, राजा साहू, पींताबर यादव, टाकेश्वर जोशी, परस यादव, कमलेश्वर साहू, खिलेश साहू, बसंत कोसरे, ललित साहू, लोकेश ठाकुर, होमेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।