वोकल फॉर लोकल अभियान से जुड़ेगा शहर का व्यापारी समुदायशुक्रवार 17 अक्टूबर को शाम 5 बजे महाकाल चौक पर

16

राजनांदगांव ब्रेकिंग न्यूज

वोकल फॉर लोकल अभियान से जुड़ेगा शहर का व्यापारी समुदायशुक्रवार 17 अक्टूबर को शाम 5 बजे महाकाल चौक पर

राजनांदगांव। स्वदेशी जागरण मंच, कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) परिवार और पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत शुक्रवार 17 अक्टूबर को शाम 5 बजे विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

यह आयोजन महाकाल चौक स्थित रोज़ कार्नर के सामने किया जाएगा।स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने की पहल

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और व्यापारियों को बढ़ावा देना तथा नागरिकों में स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूकता लाना है। आयोजकों ने बताया कि दीपावली पर्व से पहले यह अभियान ‘देशी अपनाओ, देश बचाओ’ के संदेश के साथ लोगों को स्थानीय बाजार से खरीदारी के लिए प्रेरित करेगा।

स्वदेशी जागरण मंच, पत्रिका और कैट परिवार के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस पहल के माध्यम से विदेशी उत्पादों पर निर्भरता घटाकर स्थानीय उद्योगों को सशक्त करने की दिशा में ठोस संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वदेशी विचारधारा ही आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त करती है और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान सफल होगा।

स्वदेशी गौरव से जुड़ा सामाजिक आंदोलन वोकल फॉर लोकल केवल आर्थिक नहीं बल्कि सामाजिक आंदोलन भी है, जो रोजगार सृजन, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी गौरव से सीधे जुड़ा हुआ है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में शामिल होकर स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें।

पत्रकारों का होगा सम्मान राज्य एवं संभाग स्तरीय अधिमान्यता समिति में नगर के वरिष्ठ पत्रकार सूरज बुद्धदेव, अशोक पांडे और शशांक तिवारी का नाम शामिल किए जाने पर उन्हें इसी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी कैट के मीडिया प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी