फुलबासन यादव को सांसद व 21 संस्थाओं प्रमुख ने दिया राजनांदगांव रत्न सम्मान अन्य 9 रत्नो प्रतिभाओ का भी सम्मान

129

फुलबासन यादव को सांसद व 21 संस्थाओं प्रमुख ने दिया राजनांदगांव रत्न सम्मान अन्य 9 रत्नो प्रतिभाओ का भी सम्मान।

राजनांदगांव,श्री बागेश्वर धाम मंदिर मां बमलेश्वरी पदयात्री सेवा पंडाल में नवरात्र महानवमी को नारी शक्ति जागृति हेतु पद्मश्री फुलबासन यादव को राजनांदगांव रत्न का सम्मान नगर के सांसद संतोष पांडे तथा 21 सामाजिक व धार्मिक सेवा संस्थाओं द्वारा प्रदान किया गया।

आयोजन समिति के संयोजक पंकज गुप्ता आयोजन अध्यक्ष भावेश अग्रवाल सूरज गुप्ता सौरभ खंडेलवाल महेश शर्मा विजय गुप्ता महिला अध्यक्ष मधु खंडेलवाल प्रज्ञा गुप्ता द्वारा सम्मान समारोह की जानकारी देते हुए बताया कि इस नवरात्र में संस्कारधानी का गौरव बढ़ाने वाली नारी शक्ति जागृति नारी उत्थान, नारी आत्मनिर्भरता सहित पर्यावरण स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में अनवरत रूप से कार्य करने वाली पद्मश्री श्रीमती फुलबासन यादव को प्रदान किया गया.साथ ही संस्कारधानी के नवरत्न प्रतिभाओ का भी सम्मान किया गया।

पत्रकारिता सेवा हेतु सूरज बुद्धदेव,धार्मिक सेवा हेतु राकेश ठाकुर शनिधाम,मानव धर्म सेवा हेतु गुरमुख दास वाधवा, चिकित्सा सेवा हेतु, डॉ नरेंद्र गांधी,आत्मनिर्भरता क्षेत्र हेतु रसिका टेंबूलकर,नारी समूह व्यापार प्रोत्साहन हेतु श्रीमती हेमलता वर्मा, जैविक कृषि प्रोत्साहन हेतु धनेशवरी मंडावी,आर्थिक शक्ति जागृति हेतु जानिया साहू तथा साथ ही अभिलाषा के दिव्यांग बच्चों के शिक्षकों सेवकों का सम्मान सांसद संतोष पांडे व 21 सामाजिक सेवा संस्थाओं के प्रमुखों द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह के आरंभ में सर्वप्रथम मां जगत जननी की स्तुति श्रीमति प्रज्ञा गुप्ता द्वारा की गई, श्रीमती शारदा तिवारी मधु खंडेलवाल कांति मौर्य,माया अग्रवाल मोना गोसाई आदि नारी शक्तियों द्वारा महाआरती कर आरंभ किया गया।अधिवक्ता अमलेंदु हाजरा द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया संयोजक पंकज गुप्ता द्वारा श्रीमती फूलबासन यादव का जीवन परिचय व उनके साधारण नारी से प्रेरणादायी नारी बनने तक का सफर का परिचय दिया गया।तत्पश्चात सांसद संतोष पांडे श्रीमती फूलबासन यादव के द्वारा संबोधन दिया गया।

सांसद संतोष पांडे सहित 21 सामाजिक सेवा संस्थाओं के प्रमुखों में श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट से सोहनलाल गुप्ता, यादव समाज से रितेश यादव,सकल जैन समाज से मनोज बैद, उदयाचल परिवार से राजेंद्र बाफना, बढ़ते कदम से राजा माखीजा, पूज्य सिंधी समाज से गुरमुख दास वाधवा,कस्तूरबा महिला मंडल से शारदा तिवारी आशा गुप्ता, सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट समिति से अशोक लोहिया,अधिवक्ता संघ से श्री मनोज चौधरी,बाल रत्न सेवा मंच से महेश शर्मा,शनिधाम मंदिर से राकेश ठाकुर संस्कार राजपूत,लायंस क्लब से अमलेंदु हाजरा, कसौधन वैश्य समाज से शरद गुप्ता,सिक्ख समाज से हरजीत सिंह भाटिया,पूर्व सैनिक संघ से राजेश शर्मा,अभिलाषा से शिक्षक गण अग्रहरि वैश्य समाज से नवीन अग्रहरि,

प्रेस क्लब से पूर्व अध्यक्ष सूरज बुद्धदेव पत्रकार रवि मुदीराज,आस्था व योगासन समिति से हेमंत तिवारी शिवनाथ छेत्रीय विकास समिति से डॉ डी सी जैन,लिनेस क्लब से मोना गोसाई सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष भावेश अग्रवाल महिला अध्यक्ष मधु खंडेलवाल व उपस्थित अन्य समाजसेवियों गणमान्य नागरिकों द्वारा पद्मश्री फूलबासन यादव को राजनांदगांव रत्न प्रदान कर उन्हें शॉल व प्रतीक चिन्ह से व नौ प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के पश्चात श्री बागेश्वर धाम मंदिर में भंडारा महाप्रसादी में सैकड़ो भक्तजनो ने माता के भंडारा के प्रसादी प्राप्त की।दोपहर में बागेश्वर धाम मंदिर में कन्या भोज में कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज करवा कर उन्हें उपहार प्रदान किए गए।

सम्मान समारोह में विशेष रूप से अभिलाषा की दिव्यांग बच्चे उपस्थित थे उन दिव्यांग बच्ची देविका कोराम द्वारा जिसका एक पैर नहीं है के द्वारा नृत्य की शानदार प्रस्तुति पर उपस्थितजनों द्वारा नगद राशि प्रदान कर सम्मान किया गया।

माँ बमलेश्वरी पदयात्री सेवा पंडाल बागेश्वर धाम आयोजन समिति के सेवा अध्यक्ष भावेश अग्रवाल व समस्त सेवा कार्यकारिणी द्वारा संस्कारधानी के सभी सहयोगियों संस्थाओं व प्रशासन का व्यवस्था में सहयोग हेतु आभार प्रकट किया है उक्त जानकारी बागेश्वर धाम सेवक अजय गुप्ता सौरभ गुप्ता द्वारा दी गई