पदमश्री फूलबासन यादव को राजनांदगांव रत्न नारी शक्ति जागृति हेतु बागेश्वर धाम मे होगा सम्मान

राजनांदगांव:- नारी शक्ति का महापर्व नवरात्र चल रहा है। जिसमें हमारी अराध्य देवी माता नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है। नारी शक्ति को अग्रसर होने की भी प्रेरणा का पर्व भी नवरात्र है। जैसा कि विदित है कि श्री बागेश्वर धाम मंदिर मे प्रति नवरात्र माँ बम्लेश्वरी तीर्थ जाने वाले पद यात्रियों के विश्राम,स्नान फराहरी,स्वल्पाहार,भोजन प्रसादी हेतु संयुक्त सेवा पंडाल लगाया जाता है।
आयोजन समिति के संयोजक, पंकज गुप्ता, राकेश ठाकुर,सौरभ खण्डेलवाल, राजेश, शर्मा,विजय गुप्ता,सूरज गुप्ता, योगेश साहू ने बताया कि सेवा स्थल में विभिन्न जनजागरण संदेश के आयोजन किये जाते है.साथ-साथ ही राजनांदगांव रत्न का सम्मान,संस्कारधानी का नाम के विभिन्न क्षेत्रो में रोशन करने व सामाजिक, धार्मिक, सेवा क्षेत्रो मेें जनजागरण कार्यों हेतु प्रदान किया जाता है। पूर्व में ९३ वर्षीय समाज सेवी में श्री डी.सी. जैन, धर्म क्षेत्र में पं विनोद गोस्वामी,सेवा क्षेत्र में श्री अशोक लोहिया को प्रदान दिया जा चूका हैै।
इस वर्ष राजनांदगांव रत्न सेवा आयोजन अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सूरज गुप्ता,सचिव महेश शर्मा, महिला मण्डल मधु खंडेलवाल, प्रज्ञा गुप्ता, मोना गोसाई सहित समस्त सदस्यगण सेवा कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से नारी शक्ति को देने का निर्णय लेकर, विगत २५ वर्षो से नारी शक्ति को जागृत करने वाली, महीला समुह की जनक, नारी जागरण,नशा मुक्ति स्वच्छता अभियान,पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य आदि नारी उत्थान, समाज सेवा का कार्य कर रही पदम श्री श्रीमती फूलबासन यादव को प्रदान किया जावगा। ज्ञातत्व है कि फूलबासन यादव को पदम श्री भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान करने के साथ-साथ अनेक प्रादेशिक,राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके है। तथा वे कौन बनेगा करोड़पति शो (अमिताभ बच्चन) में भी शामिल हो चुकी है तथा लगातार २५ वर्षो से स्वयं के संघर्ष को अपनी प्रेरणा बनाकर नारी जाग्रति सहित,समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण सेवा अभियान संचालित कर समाज सेवा का कार्य अनवरत रूप से कर रही है ।
श्रीमती फूलबासन यादव को नवरात्रि नवमीं तिथि ०१ अक्टूबर बुधवार को संध्या ६ बजे श्री बागेश्वर धाम मंदिर उत्सव भवन में राजनांदगाँव रत्न के सम्मान पुरस्कार प्रदान किया जावेगा ।तथा साथ ही संस्कारधानी की अन्य 9 विभिन्न क्षेत्रो की प्रतिभाओ का भी सम्मान किया जावेगा.श्री बागेश्वर धामसेवक आयोजन सरंक्षक डी.सी. जैन, सोहनलाल गुप्ता, कैलाशचंद गुप्ता, रामवतार जोशी, हरजीत भाटिया, शैलेन्द्र तिवारी अमलेन्दु हाजरा ने संस्कारधानी के समस्त धर्म प्रेमियों विशेषकर नारीशक्ति को इस सम्मान आयोजन में अपनी उपस्थिति देने का आग्रह किया है सम्मान पश्चात् महाप्रसादी का भी आयोजन संध्या में किया जावेगा। उक्त जानकारी श्री बागेश्वर धाम सेवक अजय गुप्ता द्वारा दी गई ।
मो.-८१०९९९२००८