राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, छत्तीसगढ़ सह प्रभारी चंदन यादव का शहर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ अली ने स्टेशन पारा में जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मुख्य रूप से कुलबीर सिंह छाबड़ा, पदम कोठारी, निखिल द्विवेदी, सूर्यकांत जैन, असरफ हुसैन, शब्बीर खान प्रभारी पीसीसी प्रोटोकाल कार्यलय फिरोज अंसारी, राजू खान, अमर झा उपास्थित थे।
चंदन यादव ने सभी ब्लाक के कार्यकर्ता से मुलाकात कर उनका हौसला अफजाई कर आगामी चुनाव में पार्टी हित में आगे आकर पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करके काम करने कहा। चंदन यादव ने स्टेशन पारा में कार्यकर्ता से मुलाकात कर कार्यकर्ता में जोश भरा। इस दौरान वार्ड के वरिष्ठगण प्रीत साहू, शंकर नागदेवे, गोपाल सिन्हा, आनंद रामटेके, असलम खान, दानी रगड़े, देवेंद्र साहू, रोहित यादव, मोनिस साहू, मोइन गोरी, लाल सिन्हा, उमेश लिल्हारे, ढाल सिंह, गोलू कुलदीप, करण रगड़े, गोल्डी यादव, दादू ठाकुर, फैजान खान, राजू तिवारी, राजेश यादव, छोटू साहू, दिव्यांस यादव, गोलू राजपूत, ब्लाक के पदाधिकारी अमित जंघेल, कृष्णा मेश्राम, देवेन्द्र कलिहारी, चंचल देवांगन, शाकिर खान, अवधेश भगत, प्रियेंस मेश्राम, संदीप सोनी, राहुल बांधे, अंसार खान, किशन अग्रवाल, सुमित यादव, जितेंद्र बाजपाई, प्रदीप ठाकुर, घनश्याम विश्वकर्मा, शोहेल खान, दीपक सिन्हा, जेठूराम साहू, राजेश सिन्हा, शिव यादव, लक्की वासनिक, हप्पू खान सहित चंदन यादव ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। यह जानकारी ब्लाक के प्रवक्ता हितेश गोन्नाडे ने दी।
