राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में प्रदेश साहू संघ द्वारा पदाधिकारियों के नियुक्ति की गई, जिसमें प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मोहनकुमारी साहू के अनुशंसा पर प्रदेश संयोजक पवन साहू ने युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश सह संयोजक के पद पर ओम प्रकाश साहू को नियुक्त किया है। ओम प्रकाश साहू को नियुक्ति पत्र युवा प्रकोष्ट प्रदेश संयोजक पवन साहू द्वारा प्राप्त हुआ है। नियुक्ति पर ओमप्रकाश साहू ने सभी का आभार व्यक्त किये है, उनकी नियुक्ति पर सामाजिक व राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दिए।