डोंगरगढ़। सहायक आयुक्त लेखराज मीणा, नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल का आकस्मिक दौरा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में हुआ। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। आगामी खेलकूद समागम की तैयारी का जायजा लिया एवं उचित दिशा-निर्देश प्रदान किया। खेल का मैदान, जिम, गणित पार्क, विज्ञान पार्क, कृष्ण कुंज आदि का अवलोकन किया। मां बम्लेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना कर सभी की खुशहाली के प्रार्थना की।
विद्यालय के प्राचार्य रूपेन्द्र सिंह एवं उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने बताया कि इस प्रकार अधिकारियों के आगमन से प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता है। इस दौरान ओपी चौरसिया, स्नेह अग्रवाल, अनिल कुमार पॉल, उमा धुर्वे के साथ सभी शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
