सद्गुरू रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य आयोजन

5

राजनांदगांव। संत शिरोमणि सद्गुरू रविदास जी की जयंती के अवसर पर हिंदू जागरण मंच द्वारा तिरंगा चौक, गंज लाइन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के भाव से सुसज्जित था।
कार्यक्रम की शुरुआत सद्गुरू रविदास जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन से की गई। इस अवसर पर मंच पर उपस्थित वक्ताओं ने सद्गुरू रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने बताया कि सद्गुरू रविदास जी ने समाज में समानता, समता और मानवता का संदेश देकर एक नई दिशा दी। उनके मार्गदर्शन में समाज के भेदभाव को समाप्त कर एक सशक्त और समरस राष्ट्र का निर्माण संभव है।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सद्गुरू रविदास जी का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को आत्मसात कर हम एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान तिरंगा चौक क्षेत्र में उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन में शामिल सभी ने सद्गुरू रविदास जी के आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
समारोह के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला एवं नगर पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें सुशील लड्ढा, सविता बोस, प्रवीण शर्मा, प्रभात गुप्ता, राजू साओ, आनंद गुप्ता, महेंद्र जंघेल, हरीश भानुशाली, हितु व्यास, गोविंद साहू, मौसमी शर्मा, राज बहादुर सिंह, आशीष तिवारी, रोहित तिवारी, मनोज गोलछा, रूपचंद सोनी, मिट्ठू खाती, टिंकू सोनी, राकेश सेन, कालु भैया प्रमुख थे।
आयोजन की सफलता में सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।