राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य और उल्लासपूर्ण बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक स्नेह और आशीर्वाद समारोह के रूप में आयोजित किया गया था।
समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की स्तुति के साथ की गई। इसके बाद कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का स्वागत शानदार तरीके से तिलक और पुष्पवर्षा के माध्यम से किया गया। छात्रों और शिक्षकों ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभवों को साझा किया और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के साथ बिताए गए अद्भुत पलों को याद किया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को दीप प्रदान किए और उन्हें आगामी वर्षों में विद्यालय के कार्यों को संभालने की जिम्मेदारी दी और कार्यभार को ग्रहण करने कि जिम्मेदारी दी और विद्यालय की कार्यप्रणाली को सुचारू रूप से संचालन करने में सहभागी बनने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया। कार्यक्रम में नृत्य और गायन की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई, जिनसे माहौल और भी उत्साही हो गया।
शिक्षकों ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। इस समारोह में विद्यार्थियों को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
पुरस्कार विजेताओं में मिस्टर फेयरवेल अमी तिवारी, मिस फेयरवेल भारती कंवर, मिस्टर लकी चार्म ईश्वर पोयाम, मिस लकी चार्म भूमिका बघेल, बेस्ट कॉस्ट्यूम (लड़का) आर्यन बघेल, बेस्ट कॉस्ट्यूम (लड़की) आर्या शर्मा, स्टूडेंट ऑफ द ईयर नेहांसू साहू शामिल है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेखा तिवारी, अशोक पारख, विकास जोशी और विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे। सभी ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें जीवन के नए अध्याय में सफलता की कामना की।