श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मनोरम झाँकियों से राजनांदगांव मथुरा और
वृंदावन बन गया
राजनांदगांव- प्रति वर्षा नुसार इस वर्ष भी सर्व यादव समाज राजनांदगांव के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विशाल शोभा यात्रा में पहली बार महाकाल पालकी यात्रा के तर्ज पर श्री कृष्ण पालकी यात्रा,विशाल शोभा यात्रा का ऐतिहासिक आयोजन से संस्कार धानी राजनांदगांव अपने आप में मथुरा और वृंदावन का नजारा प्रस्तुत किया है जो छ. ग.में पहली बार है।
स्टेट हाई स्कूल से विशाल शोभा यात्रा के पूर्व महारानी स्कूल के स्थित साँहदा देव की पूजा अर्चना पूर्व सांसद एवं यादव समाज के संरक्षक मा. मधुसूदन यादव दम्पति की मौजूदगी में समाज प्रमुखों की उपस्थिति में किया गया।
विशाल शोभा यात्रा की शुरुआत दोपहर 1 बजे समाज के संरक्षक मा.मधुसूदन यादव ने झंडी दिखाकर किया। महाकाल पालकी यात्रा के तर्ज पर भगवान श्री कृष्ण पालकी यात्रा 10 पालकी सेवकों के कंधों पर विराजमान था। समाज द्वारा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की का जयघोष पूरे शहर में गुंजाय मान हो रहा था।
पालकी के पीछे 50 नारी शक्ति स्वरूप लाल परिवेश में झांझ मजीरों से भक्ति मय माहौल तैयार कर रही थी। इसके पीछे10 मंडाइ,3 धवजा बैराग,राउत नृत्य,भजन मंडली,आदिवासी नृत्य बीच बीच में भगवान श्री कृष्ण लीला पर आधारित मनोरम झाँकियों का नजारा देखते ही बन रहे थे। झाँकियों के बीचों बीच 101 बाल कृष्ण के रूप में दर्शकों के लिए अनुपम नजारा था जो सबका मन मोह रहे थे । शोभा यात्रा में महिलाएं और पुरुष यादव बंधु गन पीला परिधानों में अपनी यादवी एकता के अनोखा परिचय देते नजर आये।
स्टेट स्कूल मैदान से शोभा यात्रा प्रारम्भ होकर महावीर चौक,भगत सिंह चौक,गायत्री मंदिर चौक,भारत माता चौक,थाना बसंतपुर चौक,दुर्गा चौक,गांधी चौक,मानव मंदिर चौक,गुरु द्वारा चौक से होकर स्टेट् स्कूल मैदान में विधवत समापन हुआ।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन बेला में मुख्य अतिथि मा.श्रीमती हेमा देशमुख महापौर,अध्यक्ष मा.कुलबीर छाबद अध्यक्ष नगर जिला कांग्रेस कमेटी राज.की अध्यक्ष ता रही। विशेष अतिथियों में श्री जीतू मुदलियार पूर्व अध्यक्ष युवा आयोग छ.ग.,श्री आसिफ अली अध्यक्ष उत्तर ब्लाक नगर कांग्रेस कमेटी राज.,श्री सूर्य कांत जैन अध्यक्ष दक्षिण ब्लाक नगर कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव आदि अपनी उपस्थिति देकर यादव समाज का गौरव बड़ाई हैं इसके लिए यादव समाज ने अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किये हैं।
आगामी 1 सितम्बर रविवार को पद्मश्री गोविंद राम निर्मल कर अडोटोरियम में समाज द्वारा रंगारंग समाज के बचों द्वारा सांस्कृतिक कार्य क्रम एवं यादव गौरव सम्मान समारोह का आयोजन प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा.विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य तथा पूर्व मुख्यमंत्री मा.डा.रमन सिंह जी की अध्यक्ष ता में संम्पन होगा। विशेष अतिथियों में मा.संतोष पांडे जी सांसद,मा.मधुसूदन यादव जी पूर्व सांसद,पद्मश्री फुलबाशन यादव समाज सेवी,मा. पवन डाग जी समाज सभी आदि अपनी उपस्थिति देंगे। संस्कार धानी राजनांदगांव में ऐसा ऐतिहासिक आयोजन सर्व यादव समाज द्वारा पहली बार हो रहा है जिसमें जिला के समस्त यादव बंधु गण अपनी उपस्थिति देकर यादवी एकता का परिचय देंगे जो कि अन्य सामाजिक बंधुयों के लिए भी अनुकरणीय होगा। यह जानकारीसर्व यादव समाज के जिला अध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया
