राजनांदगांव। राजनांदगांव के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र शंकरपुर वार्ड नंबर 09 में इस बार चुनावी माहौल अलग ही रंग में नजर आ रहा है। यह चुनाव सिर्फ एक पद के लिए नहीं, बल्कि बदलाव की एक नई लहर का प्रतीक बन चुका है। इस बदलाव की अगुवाई कर रही हैं वार्ड की बिटिया सुधा कश्यप, जिन्होंने पार्षद प्रत्याशी के रूप में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है, उनका चुनाव चिन्ह मटका है, जो इस वार्ड में नई ऊर्जा और उम्मीद का प्रतीक बन चुका है।
मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली सुधा कश्यप हमेशा से ही अपने वार्ड और समाज की सेवा में आगे रही हैं। उन्होंने सामाजिक कार्यों के माध्यम से लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया है, उन्हें पता है कि आम लोगों की समस्याएं क्या हैं, क्योंकि वह खुद भी उन्हीं परिस्थितियों से होकर गुजरी हैं। इसी अनुभव ने उन्हें वार्ड के विकास के लिए एक दृढ़ इच्छाशक्ति दी है।
सुधा कश्यप के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से ही वार्डवासियों में एक नया जोश देखने को मिल रहा है। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सभी उनकी ईमानदारी, सरलता और सेवा भावना से प्रभावित हैं। प्रत्येक घर से उनके समर्थन में आवाज उठ रही है और मटका छाप के पक्ष में एकजुटता देखने को मिल रही है। वार्ड के हर कोने में लोग कह रहे हैं दृ ष्इस बार बदलाव की बारीए सुधा बहन हमारी।
शंकरपुर वार्ड में विकास की गति को और बेहतर बनाने की योजनाओं पर कार्य करने की जरूरत हैं। सुधा कश्यप ने जनता को यह भरोसा दिलाया है कि अगर वह पार्षद बनती हैं, तो इन समस्याओं का स्थायी समाधान निकालेंगी, उनका मुख्य लक्ष्य महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बुजुर्गों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
सुधा कश्यप का चुनाव चिन्ह मटका सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि वार्डवासियों की उम्मीदों से भरा हुआ एक प्रतीक है। यह संकेत देता है कि जैसे मटका ठंडे पानी से जीवन को राहत देता है, वैसे ही सुधा कश्यप वार्ड में ठोस विकास और सेवा की ठंडक लेकर आएंगी।
चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे शंकरपुर वार्ड में मटका छाप के समर्थन में माहौल और मजबूत होता जा रहा है। सुधा कश्यप का संघर्ष, उनकी ईमानदारी और वार्डवासियों का विश्वास इस बात का संकेत है कि बदलाव अब बस कुछ कदम दूर है।
शंकरपुर वार्ड नंबर 09 इस बार सिर्फ मतदान नहीं करेगा, बल्कि अपने भविष्य के लिए एक नई दिशा चुनेगा और वह दिशा होगी सुधा कश्यप के नेतृत्व में विकास और विश्वास की राह।