शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह

0

राजनांदगांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि रमन सिंह राजपूत, महामंत्री भाजपा ग्रामीण मंडल सोमनी (पूर्व) और वरिष्ठ पत्रकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल साहू, अध्यक्ष, वृताकार सेवा सहकारी समिति, सोमनी ने की। विशिष्ट अतिथियों में टीएल चंद्राकर (सेवानिवृत्त व्याख्याता) और उमेश कुमार साहू (वरिष्ठ भाजपा नेता) भी शामिल थे।
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के तेल चित्र पर पूजा-अर्चना से हुआए जिसे मुख्य अतिथियों और संस्था की प्राचार्य श्रीमती सविता अवस्थी ने किया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत पुष्पहार और श्रीफल भेंट कर शाला परिवार द्वारा किया गया। प्राचार्य श्रीमती सविता अवस्थी का सम्मान भी शिक्षिकाओं द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और विद्यार्थी अपने प्रयासों से विद्यालय, गांव और परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं।
प्राचार्य श्रीमती सविता अवस्थी ने भी विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर श्रीमती खूमेश्वरी शर्मा (प्रधान पाठक), नरेश दूरकर (संकुल समन्वयक) और व्याख्याता सुनील भागवत ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में शाला परिवार के सदस्यगण श्रीमती ईश्वरी कोर्राम, पूर्णिमा चौबे, श्रीमती टी. देवानंगन, सीमा सिंह, निर्मला राजपूत, जीतेश्वरी देशमुख, श्रीमती एम. श्रीवास्तव, किरण राणा, प्रभात साहू, श्रीमती ममता सिंह, बबीता गिरी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता जीडी गुरु सर द्वारा किया गया। समापन श्रीमती ईश्वरी कोर्राम द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।