राजनांदगांव। शिव शक्ति धर्मार्थ सार्वजनिक सेवा समिति दीनदयाल चिखली एवं अखिल भारतीय हिंदू महासभा (भारत) के तत्वावधान में 1 फरवरी 2026 को वीर शहीदों के नाम एक महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शिव शक्ति मंदिर परिसर, पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी, चिखलीए राजनांदगांव में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नीरज ए. पांडे (राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव), अंजनी शर्मा (संरक्षक), खरानंद मिश्रा (संरक्षक), धीरज शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष) सहित अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में महापौर मधुसूदन यादव, पार्षद शिव वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, थाना प्रभारी मनोहर मरई (चिखली), टीआई अरुण नामदेव (सोमनी थाना) सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं बल मौजूद रहा। इसके अलावा संजीवनी हॉस्पिटल संचालक डॉ. राघव वर्मा, पूर्व सरपंच राजेश्वरी साहू, जिला उपाध्यक्ष महेश्वर साहू, समाजसेवी ललित नायडू व देवेश वैष्णव, पूर्व जनपद सदस्य भुनेश्वरी साहू महेश्वर साहू जिला उपाध्यक्ष डोंगरगांव, ललित नायडू समाजसेवी, देवेश वैष्णव समाजसेवी, श्रीमती भुनेश्वरी साहू पूर्व जनपद सदस्य, देवाशीष झा वरिष्ठ पत्रकार, सन्नी वर्मा वरिष्ठ पत्रकार, लोकेश रजक पत्रकार विजन न्यूज, श्री तुलसी पत्रकार सी न्यूज, राजेंद्र राजपूत हिन्दू सभा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
शिविर में राजनांदगांव एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष रक्तदाताओं ने सहभागिता की। रक्तदाताओं के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई, वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क हेलमेट वितरण भी किया गया। सभी रक्तवीरों को रक्तदान प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
कीर्ति क्लीनिक चिखली एवं डॉ. गिरीश साहू के संरक्षण में रक्तदाताओं की रक्तचाप, शुगर, वजन सहित स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गई। आयोजन में नांदगांव ब्लड बैंक की अहम भूमिका रही। मुख्य संयोजन में चंद्रहास शर्मा एवं उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
जिला अध्यक्ष अवितेश सोनी एवं जिला मीडिया प्रभारी शेखर ठाकुर ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे अनेक जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है।
कार्यक्रम में 80 से अधिक महिला एवं पुरुषों ने रक्तदान कर आयोजन को सफल बनाया। सभी अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया, जिसकी समाप्ति सायं 5 बजे हुई।
आयोजन के अंत में यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे उत्कृष्ट एवं सफल बताया।










