राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल शामिल हुए। पूर्व विधायक श्री जंघेल नगर पंचायत गंडई के वार्ड नं 15, वार्ड नं 5 व वार्ड नं 1 में 28 लाख 97 हजार रूपये की लागत से तीनों ही वार्डो में नाली निर्माण का भूमिपूजन किया। इनमें नंबर 15 में 6 लाख 70 हजार की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 5 में 8 लाख 14 हजार की लागत से होने वाले नाली निर्माण कार्य व वार्ड नंबर 1 में 7 लाख 23 हजार की लागत से होने वाले नाली निर्माण कार्य शामिल है। इन कार्यों का भूमिपूजन पूर्व विधायक गिरवर जंघेल की मौजूदगी में हुआ। इसी तरह ग्राम धोधा में 5 लाख की लागत से बनने वाले स्व सहायता समूह के प्रशिक्षण केंद्र भवनए 7 लाख की लागत से शीतला तालाब पचरीकरण, 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के भूमिपूजन में मौजूद रहें।
कार्यक्रम के दौरान गिरवर जंघेल ने कहा कि प्रदेश की जनहितकारी कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास की इस कड़ी पर कभी भी विराम नहीं लगने दिया जाएगा।
इस दौरान श्री जंघेल के साथ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहीं। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, नीना विनोद ताम्रकार, ब्लॉक अध्यक्ष छुईखदान रामकुमार पटेल, लाल तारकेश्वर शाह खुसरो, नीलांबर वर्मा, मोतीलाल जंघेल, भुनेश्वर साहू, धनेश्वरी गोविंद जंघेल, मन्नू चंदेल, राजेश पाल, जाबिद खान उपाध्यक्ष, दिलीप ओगरे पार्षद, भिगयेश यादव, क्रांति ताम्रकार, नारायण चतुर्वेदी, सूरज नामदेव, हबीब खान, अमित टंडन, विक्की टंडन, बालकिशन यादव, झंगलु साहू, सीएमओ कुलदीप झा, लिखन जंघेल, अशोक जंघेल, सरपंच रामाधार वर्मा, सीताराम जंघेल, सांवत जंघेल, गोवर्धन साहू, चंद्रकुमार जंघेल, इंजीनियर दिपाली तम्बोली, निर्मला टूम्मन साहू, नीलम नामदेव, नारायण शर्मा, अशरफ सिद्दीकी, आदिल सिद्दीकी, आशीष देवांगन, मंजू नेताम, लता देवांगन, हेमलता ठाकुर, महंगू कोसरिया आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
