राजनांदगांव शुभम उपाध्याय-9827297020
विकास, अधोसंरचना व सुशासन को नई मजबूती देता बजट: जैनम बैद
राजनांदगांव- साय सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए भाजपा पार्षद जैनम बैद ने इसे विकासोन्मुखी और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि बजट में गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर दिया गया विशेष फोकस प्रदेश तथा नगरीय निकायों के लिए सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करेगा।

लोक निर्माण विभाग के लिए 9,451 करोड़ रुपए और जल जीवन मिशन हेतु 3,000 करोड़ रुपए का प्रावधान बुनियादी सुविधाओं के विस्तार व गुणवत्ता सुधार की दिशा में बड़ा कदम है।
बैद ने कहा कि मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में सड़क, स्वच्छता व नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ करेगा, जिससे शहरी जीवन स्तर में प्रत्यक्ष सुधार होगा। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में बजट की ऐतिहासिक बढ़ोतरी को भविष्य निर्माण की आधारशिला बताते हुए कहा कि डिजिटल लर्निंग और आधुनिक संसाधनों से विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिलेंगे।
पार्षद बैद के अनुसार बजट की ‘संकल्प’ अवधारणा समावेशी विकास, निवेश और कुशल मानव संसाधन को नई गति देगी। सड़कों के जाल और सुव्यवस्थित शहरी नियोजन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस जनहितैषी बजट के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व वित्तमंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।










