राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन के बाद शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के प्रस्ताव और प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू के मार्गदर्शन में जारी इस कार्यकारिणी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललित मरकाम को शहर कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
ललित मरकाम लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और विभिन्न सामाजिक-पॉलिटिकल गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी प्रभावशाली वक्तृत्व क्षमता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की कला को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
अपनी नियुक्ति पर मरकाम ने कहा, मैं पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करूंगा। संगठन को मजबूत बनाना और आमजन की आवाज प्राथमिकता देना मेरा मुख्य लक्ष्य रहेगा।
मरकाम की नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, पूर्व अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, नासिर जिंद्रान, विमल अग्रवाल, बबलू कसार, राजू खान, चेतन भानुशाली, विशु अजमानी, ऋषि शास्त्री, संजय साहू, शुभम कसार, जय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।











