राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली कांवड़ यात्रा राष्ट्रीय गीत से हुई संपन्नसांसद सहित संस्थाओं नगर वासियों ने की पुष्प वर्षा

127


राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली कांवड़ यात्रा राष्ट्रीय गीत से हुई संपन्न
सांसद सहित संस्थाओं नगर वासियों ने की पुष्प वर्षा

राजनंादगांव – चौथी- श्री बागेश्वरधाम कांवड़ यात्रा देशभक्ति व शिवभक्ति से ओतप्रोत होकर निकली। आज की यात्रा तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज के साथ आरंभ हुई। जिसके सफल संचालन की सेवा हेतु श्री बागेश्वर धाम सेवक, पंकज गुप्ता, राकेश ठाकुर, विजय गुप्ता, भावेश अग्रवाल, राजेश शर्मा, सौरभ खंडेलवाल, सूरज गुप्ता आदि अनवरत रूप से लगे रहे उन्होने बताया कि शिवनाथ नदी तट से ही राष्ट्रीयता की भावना के साथ कांवड़ यात्रियों के द्वारा कांवड़ व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर बोल बम,भारत माता की जय,वंदे मातरम् हर- हर महादेव,बागेश्वर धाम की जय का जयघोष करते हुए निकली।कांवड़ यात्रियों के हाथ में कांवड़ के साथ- साथ तिरंगा की अलौकिक दृश्य देखते ही बनता था। जिसका नंदई चौक पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर सांसद श्री संतोष पांडेय द्वारा अभिनंदन किया गया , सांसद जी का श्री बागेश्वर धाम का गमछा पहनाकर श्री बागेश्वर मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा स्वागत किया गया।
इसके पश्चात तिरंगा लिए कावड़ यात्रियों का बालरत्न सेवा मंच, शनिधाम परिवार,नवयुवक गणेश मंडल,सुमीत चौरसिया सी.ए. आदि अनेक संस्थाओं व नागरिकगणों द्वारा अवनरत रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग में पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।
कांवड़ यात्रा अपने निर्धारित मार्गो से होती हुई श्री बागेश्वर धाम मंदिर पहुँची, जहाँ पर कांवड़ के जल को चढ़ाने के पूर्व श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता सहित समस्त कांवडिय़ों द्वारा राष्ट्रीय गीत जन-गन-मन का गान किया गया। व भारत देश भारतवासियों के कल्याण व विश्व में अग्रज बनने की कामना से भगवान बागेश्वर महोदव को जल अर्पण किया गया।तथा कांवड़ यात्रा को अंतिम सोमवार तक विराम दिया गया।
उक्त जानकारी श्री बागेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट के अजय गुप्ता द्वारा दी गई।