राजनांदगांव। स्व. हसन मिर्जा बेग स्मृति यूथ कप 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता में जिला हॉकी संघ राजनांदगांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दुर्ग को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबला बिलासपुर में खेला गया।
मर्टर फाइनल के चौथे मैच में राजनांदगांव की टीम शुरू से ही आक्रामक रही। मैच के तीसरे मिनट में करन साहू ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने 10वें, 16वें और 28वें मिनट में लगातार गोल दागे। करन ने मैच में कुल चार गोल कर जीत के नायक बने। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दुर्ग की टीम पूरे मैच में सिर्फ एक गोल ही कर सकी।
राजनांदगांव टीम में आदित्य मेश्राम, शकील अहमद, करन साहू, संदीप यादव, सुखदेव निर्मलकर, आदित्य नेताम, खुशाल यादव, मिथलेश पंड्या, मनीष यादव, अर्जुन यादव और तौफीक अहमद शामिल रहे। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी प्रतीक तिवारी ने निभाई।
जीत पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भूषण साव, प्रकाश सांखला, ज्ञानचंद जैन, गणेश प्रसाद शर्मा, आशा थॉमस, प्रिंस भाटिया, मृणाल चौबे, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, छोटे लाल रामटेके, अनुराज श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, कुमार स्वामी, दीपक यादव, चंदन भारतद्वाज, शिवा चौबे, भागवत यादव, महेंद्र सिंह, गुणवंत पटेल, दिग्विजय श्रीवास्तव, शब्बीर हैदरी, अशोक देवांगन, सचिन खोब्रागढ़े, योगेश द्विवेदी, संजू पटेल, आशीष सिन्हा, अशोक नागवंशी, लक्ष्मण यादव, महबूब शरीफ, सुरेंद्र साहू, मुकेश जायसवाल और जावेद खान सहित अन्य सदस्यों ने टीम को शुभकामनाएं दीं।










