राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विपिन यादव द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। यह कार्यकारिणी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा जारी बयान में विपिन यादव ने कहा कि यह कार्यकारिणी संगठन की रीढ़ साबित होगी और सभी पदाधिकारी मिलकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने बताया कि सूची को अंतिम रूप देने से पहले वर्तमान एवं पूर्व विधायकों तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों से व्यापक रायशुमारी की गई, जिसमें सभी वर्गों एवं महिलाओं को उचित स्थान दिया गया है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कल संध्या 5 बजे छुरिया में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी भेंट-मुलाकात करेंगे, जहां संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी।
नवगठित जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रमेश डाकलिया, बलिराम साहू, गोविंद टंडन, धीरज मेश्राम, रज्जू जान, मन्ना यादव, होम दत्त वर्मा, श्रीमती रमादेवी वर्मा, जितेंद्र सिंह भाटिया, केशव यादव, लालचंद साहू, दुर्गेश द्विवेदी को शामिल किया गया है। वहीं महामंत्री राहुल तिवारी, पंकज बांधव, महेंद्र यादव, कमलजीत पिंटू, रितेश जैन, चुम्मन साहू, रवि साहू, हेमंत वैष्णव, तुकज साहू, राजकुमार सिन्हा, ललित कोमरे, राजू सिंह राजपूत, हनी ग्रेवाल, इंद्रपाल सिंह राजा, शिशुपाल भारती, पूरन नेताम, चंद्रेश वर्मा, विजय राज सिंह चौहान को शामिल किया गया है।
वहीं सचिव के रूप में श्रीमती सुलोचना मारकंडे, सुरेश सिन्हा, रतन यादव, अब्दुल खान, गणेश साहू, संजीव गोमास्ता, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती संध्या साहू, श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, ओम प्रकाश साहू, जावेद मेमन, जगजीत भाटिया (बिट्टू), राजकुमार साहू, संजय मुटकुरे, प्रदीप पटेल, कन्हैया काले, जयपाल यादव, विष्णु लोधी, अमीन उके, मतीन खान को शामिल गया है।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अशोक फड़नवीस, हेमू सोनी, दबीज खान, श्रीमती प्रभा साहू, केदार यादव, मदन लाल मांडवी, प्रहलाद मिश्रा, ताराचंद खुरसाम, उत्तम सिन्हा, राहुल यादव को शामिल किया गया है।
प्रवक्ता अनीस खान ने कहा कि यह नवगठित टीम संगठनात्मक एकता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी।










