राजनांदगांव के भाजपा नेताओं को प्रदेश नेतृत्व ने जवाबदारी सौंपी

121

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण संपन्न होने के पश्चात भाजपा ने तृतीय चरण की शेष 7 सीटों पर चुनाव प्रचार का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस हेतु राजनांदगांव के भाजपा नेताओं को प्रदेश नेतृत्व ने शेष सात लोकसभा सीटों पर जवाबदारियां तय की है।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रायपुर लोकसभा के समन्वयक के रूप में खूबचंद पारख एवं प्रदीप गांधी को जवाबदारी की गई है। दुर्ग लोकसभा की जवाबदारी सांसद प्रत्याशी संतोष पांडे को दी गई है। रायपुर लोकसभा की सामाजिक समरसता की जवाबदारी पूर्व विधायक विनोद खांडेकर को दी गई है। इसी तरह उत्तर रायपुर की जवाबदारी जिला अध्यक्ष रमेश पटेल को दी गई है। बहुत चर्चित कोरबा लोकसभा क्षेत्र की जवाबदारी पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को सौंपी गई है। इसी तरह से बेमेतरा क्षेत्र की जवाबदारी युवा नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा को दी गई है। मुंगेली क्षेत्र की जवाबदारी किसान नेता कोमल सिंह राजपूत को दी गई है। दुर्ग लोकसभा का पालक बनाकर साजा क्षेत्र की जवाबदारी प्रदेश भाजपा के महामंत्री भरत वर्मा को दी गई है। प्रदेश महामंत्री रामजी भारती एवं शशिकांत द्विवेदी को अहिरवारा क्षेत्र की जवाबदारी दी गई है। दुर्ग ग्रामीण की जवाबदारी दिनेश गांधी को दी गई है। रविंद्र वैष्णव एवं गीता घासी साहू को दुर्ग लोकसभा की जवाबदारी गई है। सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल को पाटन क्षेत्र में जवाबदारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि इस बार भाजपा छत्तीसगढ़ को कांग्रेस मुक्त करेगी और 11 की 11 लोकसभा सीट जीतकर मोदी जी के 400 पार के मंत्र को मजबूत करेगी।