यूथ क्लब ने स्व. ए. आर. देवांगन स्मृति प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया, महापौर यादव के हाथों खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

2

राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव और सीनियर मॉर्निंग ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता फाइनल मैच व समापन समारोह मधुसूदन यादव महापौर नगर पालिक निगम के मुख्य आतिथ्य में सुमित भाटिया अध्यक्ष उत्तर मंडल, प्रशांत गुप्ता गोलू अध्यक्ष दक्षिण मंडल, प्रखर श्रीवास्तव अध्यक्ष जिला भाजपा युवा मोर्चा, हेतल भोजानी उपाध्यक्ष उत्तर मंडल के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 28 जनवरी से खेली जा रही स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का आज फाइनल मैच में यूथ क्लब ने एमसी इलेवन को 4-1 गोल से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।
पुरस्कार वितरण करते मधुसूदन यादव ने अपने उद्भोबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत हर्ष का विषय है। आज मैदान में वरिष्ठ खिलाड़ी जिस उत्साह और कौशल के साथ हॉकी खेलते नजर आ रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। यह हमारे राजनांदगांव के लिए एक शुभ संकेत है, क्योंकि राजनांदगांव को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है, और यह परंपरा आज भी इन सीनियर खिलाड़ियों के माध्यम से जीवंत बनी हुई है। ये खिलाड़ी आज भी मैदान में सक्रिय रहकर आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा दे रहे हैं। मैं इस सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
फाइनल मैच में यूथ क्लब ने एमसी इलेवन को पेनल्टी स्ट्रोक में 4-1 गोल से पराजित किया। फाइनल मैच बहुत ही रोमांचकारी रहा इस मुकाबले में दोनों ही टीम गोल करने के प्रयास करती रही, किंतु मैच के पहले मटर तक दोनों ही टीम एक भी गोल नहीं कर पाई थी। मैच के 21वें मिनट एमसी इलेवन के प्रकाश पटेल ने गोल करते हुए 1-0 गोल की बढ़त बनाई थी, जिसे यूथ क्लब के टीम ने इस बढ़त को मैच के 23वें मिनट कारण साहू ने गोल करते हुए 1-1 पर ला दिया। यूथ क्लब के टीम ने अपने खेल में बदलाव करते हुए मैच के 24वें मिनट और 25वें मिनट कारण साहू ने गोल करते हुए अपने टीम को 3-1 गोल की बढ़त दिलाई। वहीं मैच के 28वें मिनट में एम सी इलेवन को पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे तौफीक अहमद ने गोल में बदलकर स्कोर 3-2 पर ला दिया, वहीं मैच के 29वें मिनट में एमसी इलेवन के दुर्गेश नागपुरे ने गोल करते मैच में वापसी कर स्कोर 3-3 की बराबरी पर ला दिया। मैच के 37वें मिनट यूथ क्लब के कारण साहू ने गोल करते हुए स्कोर 4-3 पर ला दिया। वहीं मैच के 38वें मिनट में एम सी इलेवन के तौफीक अहमद ने गोल करते हुए 4-4 गोल कर बराबरी पर ला दिया। तत्पश्चात मैच का निर्णय पेनल्टी स्ट्रोक के माध्यम से किया गया, जिसमें यूथ क्लब ने 4-1 गोल से एमसी इलेवन को पराजित करते हुए स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान की गई, जिसमें बेस्ट फॉरवर्ड विवेक यादव, यूथ क्लब, बेस्ट फुल बैक आदित्य मेश्राम, यूथ क्लब बेस्ट गोल कीपर दक्ष चौबे यूथ क्लब को साथ ही मैन ऑफ द मैच दुर्गेश नागपुरे एमसी इलेवन को प्रदान किया।
फाइनल के पूर्व बालिका वर्ग का भी प्रदर्शन मैच खेला गया, जिसमें साई सेंटर राजनांदगांव ने 2-0 गोल से खेलो इंडिया राजनांदगांव को पराजित किया। इस मुकाबले में साईं सेंटर की ओर से दोनों गोल नैना सोनकर ने ही किया था। बालिका वर्ग विजेता व उपविजेता टीम को अजय बंधेश्वर और सारिका बंधेश्वर द्वारा विशाल ट्रॉफी प्रदान की गई।
आज के मैच में खेमराज सिन्हा, सुखदेव निर्मलकार, कृष्ण यादव, योगेश द्विवेदी, सचिन खोब्रागढ़े ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
आज के मैच में प्रमुख रूप से फिरोज अंसारी अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, शिवनारायण धकेता, सचिव जिला हॉकी संघ नीलम जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, प्रकाश सांखला, ज्ञानचंद जैन, गणेश प्रसाद शर्मा, आशा थॉमस, प्रिंस भाटिया, मृणाल चौबे, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, छोटे लाल रामटेके, अरुण श्रीवास्तव, अशोक देवांगन, दीपक यादव, चंदन भारतद्वाज, अनुराज श्रीवास्तव, शिवा चौबे, भागवत यादव, महेंद्र सिंह, संतोष चौकेंद्र, गुणवंत पटेल, दिग्विजय श्रीवास्तव, एमवाय कुरैशी, शब्बीर हैदरी, परमजीत सिंह, खुशाल यादव, अशोक देवांगन, सचिन खोब्रागढ़े, योगेश द्विवेदी, संजू पटेल, आयोजन सचिव आशीष सिन्हा, अशोक नागवंशी, लक्ष्मण यादव, महबूब शरीफ, सुरेंद्र साहू, मुकेश जायसवाल, मनीष यादव, योगेश द्विवेदी, अखिलेश मिश्रा, जावेद खान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकास वैष्णव ने और भूषण साव ने आभार व्यक्त किया।