राजनांदगांव। शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिण ब्लॉक के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने केंद्र की मोदी सरकार के बजट पर अपनी नाराजगी भरी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट जनता से छलावा है। आंकड़ों का मायाजाल है। आयकर में 12 लाख तक की छूट देना हास्यास्पद लगता है। आज के समय में आदमी 12 लाख कमाएगा कहां से और जो काम रहा है उसका तो पहले से टैक्स भरने में चला जा रहा है। बजट जिस विषय को लेकर पेश करना चाहिए, उसे दरकिनार कर दिया गया है, क्या चीज सस्ती हुई है और क्या चीज महंगी हुई है सस्ती महंगी करने का क्या कारण है। इस विषय पर बजट केंद्रित होना चाहिए, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। लोगों को भ्रम जाल में फसाने की कोशिश पिछली बार की बजट की तरह है, इस बार भी हुई है। जिसमें राजनंदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ छल किया गया है।
श्री जैन ने आगे कहा कि भाजपा सरकार हो भाजपा नीत सरकार चुनाव में और बजट में जनता को जनता से झूठ बोलने सिद्ध हस्त है। दुख की बात यह है कि बहुत से लोग उनके छलावे में आ भी जाते हैं, जिसे समझना जरूरी है जो समझदार है वह इस बात का प्रचार अवश्य करते हैं कि भाजपा और उनकी सरकार अथवा उनके नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार कहां और कैसे क्यों छलावा करती है, जिस दिन जनता यह बात समझ जाएगी, उस दिन से भाजपा के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे।