मारपीट से पीड़ित व्यक्ति ने लगाई न्याय की गुहार, अभिमन्यु उदय मिश्रा ने समझाइश दे कर एसपी व सीएसपी से करवाई मुलाकात

2

*मारपीट से पीड़ित व्यक्ति ने लगाई न्याय की गुहार, अभिमन्यु उदय मिश्रा ने समझाइश दे कर एसपी व सीएसपी से करवाई मुलाकात*

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: h;
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: SFHDR;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 74.46416;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;

राजनांदगांव । जिले के ग्राम ठेलकडीह निवासी एस. के. साहू ने अपने साथ हुई मारपीट के मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित शुक्रवार को अपनी व्यथा लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु उदय मिश्रा व उनके साथियों के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित एक सामाजिक बैठक के दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ गंभीर मारपीट की। इस घटना में उनके सिर में चोट आई है और मारपीट इतनी गंभीर थी कि उन्हें अब भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: h;
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Auto;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 72.947205;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;

पीड़ित ने यह भी बताया कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बहन सहित अन्य परिजनों के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई, जिससे उन्हें भी चोटें आईं।पीड़ित एस. के. साहू का आरोप है कि घटना के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं और अब तक आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई है। इसी वजह से वे मानसिक रूप से काफी परेशान थे और निराशा की स्थिति में उन्होंने आत्मदाह करने की बात कही। पीड़ित अपने साथ ईंधन से भरा कंटेनर लेकर एसपी कार्यालय जाने की तैयारी में था।मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिमन्यु उदय मिश्रा और उनके सहयोगियों ने पीड़ित को समझाइश दी और उसे इस तरह का कदम उठाने से रोका।

इसके बाद वे स्वयं पीड़ित को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उचित जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके पश्चात अभिमन्यु उदय मिश्रा ने पीड़ित और अपने सहयोगियों के साथ नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो से भी मुलाकात की। नगर पुलिस अधीक्षक ने भी अपनी ओर से पीड़ित को समझाइश दी और मामले की जानकारी लेते हुए बताया कि इस प्रकरण में प्रारंभिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और आरोपियों को मुचलका दिया गया है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: h;
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: SFHDR;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 91.63693;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अभिमन्यु उदय मिश्रा ने कहा कि किसी भी पीड़ित को न्याय के लिए इस तरह निराश होकर आत्मदाह जैसे कदम उठाने की स्थिति में नहीं आना चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए वे लगातार प्रशासन के समक्ष इस मामले को उठाते रहेंगे इस दौरान अभिमन्यु मिश्रा के साथ प्रदीप यादव, संदीप सोनी, सौम्य शर्मा, प्रथम हरिहरणों, निलेश देशलहरे, पीड़ित के परिजन आदि मौजूद थे