मानव मंदिर चौक में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा का भव्य स्वागत

0

राजनांदगांव। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा का मानव मंदिर चौक में हिंदू जागरण मंच द्वारा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।
शोभायात्रा के स्वागत के लिए मंच के कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारियां की थीं। जैसे ही यात्रा चौक पहुंची, श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान श्रीराम की झांकियों का भव्य अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में महिला इकाई की भागीदारी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर भक्ति गीतों के साथ अपनी आस्था प्रकट की और शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस दौरान पूरे आयोजन में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।