मां बमलेश्वरी देवी पदयात्रि संयुक्त सेवा पंडाल बागेश्वर धाम में कन्या पूजन कर शहर की नौ समाज महिला अध्यक्षों द्वारा सेवा पंडाल का उद्घाटन

माता रानी का सजाया गया भव्य दरबार मां बमलेश्वरी देवी संयुक्त पदयात्री सेवा पंडाल बागेश्वर धाम के संयोजक पंकज गुप्ता सौरभ खंडेलवाल , योगेश साहू , गोल्डी गुप्ता , आयोजन सेवा अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, आयोजन सेवा सचिव महेश शर्मा महिला अध्यक्ष मधु खंडेलवाल सचिव प्रज्ञा गुप्ता ने बताया कि संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव में सेवा ही उद्देश्य को चरितार्थ करते हुए मां बमलेश्वरी देवी पदयात्री संयुक्त सेवा पंडाल बागेश्वरधाम में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस दीप प्रज्वलन, दीप पूजन, भगवान गणपति का पूजन मां बमलेश्वरी देवी पूजन अर्चन,आराधना कन्या पूजन से राजनांदगांव की 9 महिला समाज प्रमुखों द्वारा पदयात्रा सेवा पंडाल का उद्घाटन किया

यादव समाज महिला मंडल से करुणा मधुसूदन यादव मीना यादव,माहेश्वरी महिला मंडल समाज अध्यक्ष सुषमा राठी पिंकी महेश्वरी , सुशीला गांधी, राजपूत महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष सुषमा सिंह, गौड ब्राह्मण महिला मंडल अध्यक्ष साधना तिवारी , बंगाली समाज से सविता बोस,छन्दा साहा,सोनी महिला मंडल अध्यक्ष ममता सोनी, अग्रहरि समाज अध्यक्ष अलका अग्रहरि, जैन समाज से मधु बैद ,कन्या वेदिका सोनकर द्वारा संयुक्त रूप से सभी समाज महिला अध्यक्षों द्वारा पदयात्रि सेवा का उद्घाटन किया गया

आयोजन समिति की ओर से आयोजन अध्यक्ष मधु खंडेलवाल एवं आयोजन सचिव प्रज्ञा गुप्ता सहित माया अग्रवाल, यशोदा गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, मोना गोसाई ,मौसमी शर्मा लक्ष्मी शर्मा, लक्ष्मी गुप्ता ममता सोनी, प्रेमा सोनकर द्वारा उपस्थित सभी महिला मंडलों की अध्यक्षों का सम्मान आयोजन समिति पदयात्री सेवा की ओर से किया गया ।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे राकेश इंदुभूषण ठाकुर हरीश गांधी, सुरेंद्र कुमारकुमार तिवारी, श्री बोस , अनिल चंद्राकर , छोटे-छोटे नन्हा प्रांजल गुप्ता, युग खंडेलवाल एवं अन्य बच्चे भी सेवा में सहभागिता निभाई सभी उपस्थित जनों ने एक दूसरे को हिंदू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा की बधाई दी माता रानी के जय घोष के साथ उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ ।उपरोक्त जानकारी मां बमलेश्वरीदेवी संयुक्त सेवा पंडाल बागेश्वर धाम के उपाध्यक्ष कैलाश गुप्ता, एवं सूरज गुप्ता ने दी










