सुकमा। विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को सायं 7 बजे बहुउद्देशीय सभागार में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज तथा विद्यालय में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना तथा विद्यार्थियों को महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य संजय कुमार मंडल के साथ समस्त कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंच संचालक अमन पंथी, टीजीटी हिंदी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में महिला दिवस की थीम और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और उनके प्रति सम्मान की आवश्यकता पर बल दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा आठ के छात्र प्रियंशु के प्रेरणादायक भाषण से हुई। इसके पश्चात कक्षा छह के छात्र सौरभ ने महिला सम्मान पर आधारित एक सुंदर कविता का पाठ कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संगीत की मधुरता भी देखने को मिली, जिसमें कक्षा बारह के छात्र निलेश ने एकल गीत प्रस्तुत किया, वहीं कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय की महिला स्टाफ का सम्मान समारोह रहा, जिसमें सभी पुरुष कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित कर उनके समर्पण, परिश्रम और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की महिला स्टाफ सदस्य श्रीमती सपना धीमान (पीजीटी रसायन), सुश्री दीपिका समरिया (पीजीटी इतिहास), सुश्री पूजा गौतम (पीजीटी जीवविज्ञान), सुश्री स्मिता मुर्मू (पीजीटी अंग्रेजी), सुश्री किरण मेहर (पीजीटी भौतिक विज्ञान), सुश्री सरस्वती माझी (पीजीटी भूगोल), श्रीमती फौजिया पीएम (टीजीटी अंग्रेजी), सुश्री कृष्णा भलावी (महिला पीईटी), सुश्री सानिया शेख (टीजीटी एआई), सुश्री अरुणा सुधाकर (कार्यालय अधीक्षक), सुश्री जे. प्रशांति (स्टाफ नर्स), श्रीमती राजेश्वरी नेताम (मैट्रन), पूजा यादव (मेस हेल्पर), विमला यादव (मेस वर्कर), लक्ष्मी यादव (मेस वर्कर), सरस्वती (दैनिक वेतन कर्मचारी) तथा श्रीमती पुष्पा यादव (दैनिक वेतन कर्मचारी) को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संगीत शिक्षक डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने छात्रों की वाद्यवृंद के साथ मधुर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्याम कुमार रामावत (पीजीटी गणित), संजय कवड़े (टीजीटी सामाजिक विज्ञान), कपिल कुर्वे (टीजीटी विज्ञान), वेदांत राय (टीजीटी लाइब्रेरी), मलय कुमार गायन (टीजीटी आर्ट), सोनू कुशवाहा (टीजीटी गणित), अमन पंथी (टीजीटी हिंदी), गुलाब गवई (पीजीटी अर्थशास्त्र) तथा भीष्म कुमार (टीजीटी संगणक विज्ञान) सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महिला दिवस के अवसर पर विद्यालय की महिला कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके योगदान की सराहना की।
अंत में प्राचार्य ने अपने संबोधन के साथ सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसने सभी को महिलाओं के सम्मानए समानता और सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।











