महाशिवरात्रि बागेश्वर धाम में होगे अमरनाथ की सजीव झांकी के दर्शन तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव मे बर्फ शिवलिंग पूजन महाआरती होगी

राजनांदगाव:- संस्कार धानी की गौरवपूर्ण धार्मिक उत्सव पर्व के आयोजन की श्रृंखला में शिवअराधना के महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री बागेश्वर धाम मंदिर में बाबा अमरनाथ धाम की झांकी जिसमें विशेष रूप से बर्फ शिवलिंग जो आकर्षण का विषय होगी,अमरनाथ के दर्शन शिव भक्तो को होगे। महाशिवरात्रि पर्व में तीन दिवसीय भव्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए बागेश्वर धाम मंदिर सेवाधारी, सेवक पंकज गुप्ता, विजय गुप्ता,सूरज गुप्ता, राकेश ठाकुर,सौरभ गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल,राजेश शर्मा,भावेश अग्रवाल ने बताया कि भगवान शिव के सबसे बड़े पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय आयोजन में श्री बागेश्वर धाम मंदिर में दिनांक १३-१४ फरवरी को शिव भक्तों द्वारा पर्थिव शिवलिंग बनाया जावेगा।

प्रतिदिन संध्या ६ बजे बाबा अमरनाथ की आरती होगी। दिनांक १४ फरवरी दोपहर ४ बजे ध्वज पूजन कर शिव ध्वज स्थापित किया जावेगा। महाशिवरात्रि दिनांक १५ फरवरी को प्रात: ७ बजे से अनवरत रूप से शिव जलाभिषेक शिवभक्तो द्वारा किया जावेगा।मंदिर परिसर मे स्तिथ श्री बागेश्वर उत्सव भवन में प्रात: १०.३० बजे बाबा अमरनाथ के बर्फ शिवलिंग माता गौरी, पार्थिव शिवलिंग का पूजन आरती यजमानो भक्तों द्वारा किया जावेगा। संध्या 7 बजे शिव गंगा आरती के तर्ज पर श्री बागेश्वर धाम अमरनाथ गौरी की भव्य आर्कषक आरती ५ विप्रो द्वारा की जावेगी। नगर में एकमात्र मंदिर श्री बागेश्वर धाम जहाँ शिवरात्रि के चार प्रहरो का शिव पूजन आरती की जाती है।

महाशिवरात्रि महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मुख्य मंत्री विधायक डॅा.श्री रमन सिंह सांसद श्री संतोष पांडेय, महापौर श्री मधुसुदन यादव, सहित अन्यर गणमान्य शिवभक्तगण बड़ी संख्या मे शामिल होगें। बागेश्वर धाम मंदिर के सेवा संरक्षक कैलाशचंद गुप्ता,सोहन लाल गुप्ता, डॉ डी.सी.जैन, श्रीमती शारदा तिवारी,गणेश गुप्ता सेवक अजय गुप्ता, विकास गुप्ता, राज गुप्ता आदि सभी के द्वारा श्री बागेश्वर धाम मंदिर के तीन दिवसीय भव्य महाशिवरात्रि आयोजन,पूजन में संस्कार धानी के सभी शिवभक्तो से उपस्थित होकर धर्मलाभ शिवकृपा प्राप्त करने का आग्रह किया है।











