भेदभाव एवं अज्ञान से मुक्त होने का संदेश देती है कबीर वाणी – कुलबीर

59

*भेदभाव एवं अज्ञान से मुक्त होने का संदेश देती है कबीर वाणीः कुलबीर*0 तीन दिवसीय कबीर सत्संग का हुआ आयोजन

*राजनांदगांव- ग्राम आरला में तीन दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन किया जिसमें सद्गुरू कबीर साहेब के संदेशों को जन-जन तक पहंुचाने एवं मानव के सुखद जीवन में कबीरवाणी का प्रचार-प्रसार करने संत श्री रणजीत साहेब जी जमुई बिहार द्वारा किया गया।

समाजसेवी व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा सत्संग का श्रवण करने पहंुचे। संत श्री रणजीत साहेब जी ने अपने सत्संग में कहा कि कबीर साहेब जी केवल एक कवि या संत नहीं थे, वे मानवता के महान मार्गदर्शक थे। उन्होंने सरल शब्दों में गूढ़ सत्य को प्रकट किया और समाज को आडंबर, भेदभाव एवं अज्ञान से मुक्त होने का संदेश दिया।

कबीर सत्संग हमें भीतर झाँकने, अपने अहंकार को छोड़ने और मानव मात्र को समान दृष्टि से देखने की प्रेरणा देता है। कबीर का संदेश किसी एक धर्म, जाति या वर्ग तक सीमित नहीं है।

उनका दर्शन मानवता के कल्याण का दर्शन है। आज जब समाज में वैमनस्य, दिखावा और स्वार्थ बढ़ रहा है, तब कबीर साहेब की वाणी हमें प्रेम, समता और भाईचारे का मार्ग दिखाती है।पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने संत साहेब से आर्शीवाद लेते हुए कहा कि मेरे लिए अत्यंत गौरव और आत्मिक आनंद का विषय है।

मैं इस सुंदर व दिव्य सत्संग समारोह में साहेब जी को सुनने का मौका मिला मैं आयोजन समिति को हृदय से बधाई देता हूँ और कामना करता हूँ कि यह सत्संग हम सभी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए। श्री छाबड़ा ने कहा कि सत्संग केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि जीवन में उतारने की प्रक्रिया है। यदि हम कबीर के विचारों को अपने व्यवहार में अपनाएँ, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन निश्चित है। मैं इस भव्य एवं सार्थक आयोजन के लिए हृदय से साधुवाद देता हूँ और कामना करता हूँ कि यह कबीर सत्संग सभी के जीवन में आध्यात्मिक चेतना और सद्भाव का प्रकाश फैलाए।

इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य योगेन्द्र वैष्णव, पूर्व पार्षद मनीष साहू, कुंदन चंद्राकर, पूर्व सरपंच देवलाल साहू, पूर्व सरपंच मदन साहू, तिलोकचंद साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।