भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए यह चुनाव सबसे बड़ी चुनौती है : अजय जामवाल

3

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्र की कोर कमेटी व लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक खैरागढ़ एवं राजनांदगांव में आहुत की गई, जिसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महाजन वाडी, राजनांदगांव में आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्य ईश्वरीय कार्य है, हम राजनीति में सत्ता सुख प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि भारत को परम वैभव के शिखर पर ले जाने हेतु स्थापित किया करते हैं। भारत में वर्षों से गरीबी एवं भ्रष्टाचार फैला हुआ था, जिसे मिटाकर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को लेकर केंद्र में विगत 10 वर्षों से श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कार्यरत है, जो देश के भ्रष्टाचार एवं गरीबी को मिटाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार श्री जामवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ जीते तो चुनाव जीते, इसलिए हम सभी इस अनुकूल माहौल में कहीं चूक न जाए, इसका ध्यान रखना जरूरी है, मेरा बूथ सबसे मजबूत को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनावीं समर में जुट जाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2024 का चुनाव कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी चुनौती है, इसलिए उन्होंने सुझाव दिया की बूथ कमेटी के विभिन्न बिंदुओं पर अगर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ पर कार्य किया तो हम पिछले चुनाव से इस चुनाव में दुगनें वोटों से अवश्य जीतेंगे। बैठक को संगठन मंत्री पवन साय ने संबोधित करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कि एवं लोकसभा चुनाव की तैयारी के संदर्भ में कार्यकर्ताओं से जानकारी ली, जिसके तहत कार्यालय प्रभारी, कॉल सेंटर प्रभारी, वाहन व्यवस्था प्रभारी, प्रचार सामग्री प्रभारी, हिसाब-किताब यात्रा प्रभारी और न्यायिक प्रक्रिया सहमति प्रभारी, मतगणना की दृष्टि से नियोजन प्रभारी, घोषणा पत्र समिति प्रभारी, वीडियो रथ प्रभारी, विशेष संपर्क अभियान एवं विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
बीजेपी ने राष्ट्रीय संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव मांगा संगठन मंत्री पवन साय ने बताया कि प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा द्वारा बनाए जा रहे राष्ट्रीय संकल्प पत्र में अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रेषित कर सकते हैं। सुझाव को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। इस हेतु भाजपा कार्यकर्ता आमजनों से सुझाव लेकर पार्टी कार्यालय को प्रेषित करें।
बैठक की शुरुआत में लोकसभा चुनाव संयोजक मधुसूदन यादव ने अभी तक के कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आठों विधानसभा में कार्यालय प्रारंभ हो चुके हैं। लाभार्थी संपर्क अभियान चल रहा है, पार्टी के मोर्चा एवं प्रकोष्ठों सम्मेलन हो चुका है, महिला मोर्चा की बैठकर संपन्न हो चुकी है विधानसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं, सभी विधानसभा में कोर ग्रुप की बैठकर भी संपन्न हो चुकी हैं। बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत ब्रह्मास्त्र मिसाइल निर्यात कर रहा है, एम्स अस्पताल की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है, लाभार्थियों की दृष्टि से दुनिया में सबसे बड़ा कार्य मोदी सरकार ने किया है। दो करोड़ 95 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस सरकार को दुर्भाग्यजनक निर्णय लेने के लिए जमकर आलोचना करते हुए कहा कि 5 वर्षों के उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के आवासहीन गरीबों का भला नहीं हो सका, परंतु जैसे ही छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बैठी उन्होंने 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए अनुशंसा कर दी। साथ ही महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रूपये प्रति माह, किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल एकमुस्त प्रदान करना, तेंदूपत्ता की खरीदी ?5500 के हिसाब से होने की बात ने की।
बैठक का सफल संचालन दिनेश गांधी ने किया एवं अंत में भूपेंद्र सावनी ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न जानकारियां प्रेषित की। इस अवसर पर चारों विधानसभा के कोर कमेटी एवं लोकसभा प्रबंध समिति के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता उपस्थित थे।