भानु सोनी के नए संगठन पर स्वर्णकार संघ का विरोध, पदाधिकारियों को किया निष्कासित

1

राजनांदगांव। जिला स्वर्णकार संघ की एक आवश्यक बैठक 6 अप्रैल 2026 को आयोजित हुआ, जिसमें भानु सोनी द्वारा सामांनातर राजनांदगांव जिला सोनार समाज का संगठन बनाये जाने की कड़ी निंदा की गयी। उनका यह कृत्य समाज की एकता खंडित करने वाला है। जिले के सोनार समाज के हितों पर कुठाराघात है। उनके द्वारा सोनार समाज का गठन सिर्फ व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धी व अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए किया जा रहा है। इससे जिले के सभी सोनार बंधुओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अंत में जिले के सभी सोनार बंधुओं से अपील की है कि भानु सोनी की बात पर न आयें। राजनांदगांव सोनार समाज के नाम पर कोई सदस्यता शुल्क व चंदा न देवें। उनका राजनांदगांव जिला स्वर्णकार संघ से कोई लेना देना नहीं है।
राजनांदगांव जिला स्वर्णकार संघ सन 2011 से रजिस्टार फर्म व सोसायटी रायपुर से पंजीकृत संस्था है। संस्था 16 वर्षों से सोनार समाज के हितों के लिए कार्य कर रही है।
ज्ञात हो कि स्वर्णकार समाज के लिए सामुदायिक भवन कमला कालेज राजनांदगांव के पास निर्माणाधीन है, जो पूर्णता की ओर है।
महेश सोनी, राजू सोनी व प्रणय सोनी राजनांदगांव जिला स्वर्णकार संघ में पदाधिकारी पद पर रहते हुए भानु सोनी द्वारा गठित जिला सोनार समाज के संगठन में पदाधिकारी का पद लिया है, जो संघ के बायोलॉज के नियम 8 (ड) का उल्लंघन है। इसलिए उन्हें संघ के पदों से निष्कासित करने की कार्यवाही का प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से शंकर नागवंशी, राकेश कनोजे, राजेश स्वर्णकार, राजू मोहबे, नारायण प्रसाद सोनी, राजेश सोनी, कृष्ण कुमार सोनी, ईश्वर सोनी, बारे लाल सोनी, कमलेश कुमार स्वर्णकार, विवेकरंजन सोनी, अनिल नागवंशी, ऐश्वर्य सोनी, गिरीश सोनी, रोहित सोनी, अरुणेश सोनी, प्रशांत कन्नौजे, प्रकाश अखिलेश एवं दुर्गेश स्वर्णकार उपस्थित थे।
उक्त जानकारी कमलेश स्वर्णकार मिडिया प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति में दी है।