शुभम उपाध्याय- 9827297020
*प्रदेश में अफीम की खेती में भाजपा नेताओं के नाम आने पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा**डोंगरगढ़ जाते समय कांग्रेसजनों ने किया स्वागत*

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंजाब प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ग्राम चिखली एवं डोंगरगढ़ जाते समय स्थानीय रामदरबार चौक में कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि ग्राम चिखली बांधाबाजार में आज सामूहिक आदर्श विवाह,स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर उसके पश्चात डोंगरगढ़ में स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जाते समय स्थानीय रामदरबार चौक में कांग्रेसजनों द्वारा फूल मालाओं से अभिनंदन किया।

इस अवसर पर श्री बघेल ने उपस्थित कांग्रेसजन को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और उपस्थित मीडिया के प्रश्नों का उत्तर दिया।श्री बघेल ने प्रश्नों के जवाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार अफीम की खेती के मामले सामने आते जा रहे है। और इन सबमें कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं,कार्यकर्ताओं की संलिप्तता उजागर होते जा रही है।दुर्ग में भाजपा नेता द्वारा अपने फार्म हाउस में अफीम उगाई गई,जिसमें मुख्य आरोपी मजदूरों को बनाया गया है जबकि भाजपा नेता को सरकार बचाने में लगी है।उसी तरह बलरामपुर में दो जगहों पर अफीम की खेती पकड़ा गया,जिसमें बीजेपी नेताओं द्वारा जमीन उपलब्ध कराने की बात सामने आयी।

आज रायगढ़ तमनार में अफीम की खेती की बात सामने आया है।नगरी धमतरी में बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 20एकड़ में अफीम की खेती की जा रही थी,मीडिया में मेरे द्वारा शंका व्यक्त करने पर बुलडोजर से पूरे अफीम की फसल को हटा दिया।सवाल यह है कि बीजेपी एक ओर तो धर्म के नाम पर राजनीति करती है तो दूसरी तरफ अफीम की खेती करती है।पूरे प्रदेश में बीजेपी नेताओं,कार्यकताओं द्वारा अफीम की खेती की जा रही है,इन्हें किनका संरक्षण प्राप्त है।

गैस संकट पर चुटकी लेते हुए श्री बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आधुनिक वैज्ञानिक बताया और भाजपाइयों को गैस सिलेंडर सरेंडर कर इस नाले के गैस का उपयोग करने की सलाह दी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से खुज्जी विधायक भोलाराम साहू,संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू, पूर्व महापौर हेमा देशमुख,रमेश डाकलिया,नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले,महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा,प्रज्ञा गुप्ता,झम्मन लाल देवांगन,सूर्यकांत जैन,विवेक वासनिक,अब्दुल कलाम,भोला यादव,हेमू सोनी,मानव देशमुख, विशु आजमानी मनीष गौतम,सुरेंद्र देवांगन,अमित खंडेलवाल,चंद्रकला देवांगन,युधिष्ठिर देवांगन, अमीन हुड्डाराहुल देवांगन,संदीप जायसवाल,शैलेश रामटेके,विजय अग्निहोत्री,मुस्तफा जोया,बंटी यादव,शिवम चौधरी,शुभम कसार,तौसीफ गोरी,अभी गुप्ता,अंशल श्रीवास्तव,जय जायसवाल,निहाल नकवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।











