पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने ली आतंकवाद विरोध की शपथ
0 कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा आयोजित कर दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की
राजनांदगांव। आधुनिक भारत के निर्माता व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस 32वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार व प्रदेश महामंत्री व शहर कांग्रेस प्रभारी श्री अरूण सिसौदिया जी के मार्गदर्शन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर रविवार 21 मई को कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी के 32वीं पुण्यतिथि, बलिदान दिवस पर संगोष्ठी सभा के माध्यम से देश के प्रति किए गए अनुकरणीय कार्यों पर प्रकाश डाला व आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया। संगोष्ठी सभा का संचालन करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर स्थानीय कांग्रेस भवन में स्व.राजीव गांधी के तैलचित्र पर छग राज्य अंत्यावसायी सहकारी एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष व केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री धनेश पाटिला, छग खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की और राजीव गांधी जी अमर रहे के नारे लगाए।
संगोष्ठी सभा की अध्यक्षता कर रहे अंत्यावसायी सहकारी एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे एवं संचार क्रांति के जनक थे।
आज हम बैठे-बैठे दूर किसी से बात कर सकते है तो उनका श्रेय राजीव गांधी जी को जाता है। टेलीविजन, कम्प्यूटर, टेलीफोन, लैपटॉप जैसे अनगिनत संचार क्रांति के माध्यम से देश के युवाओं को एक नई दिशा दी।
श्री गांधी देश में सत्ता के विकेन्द्रीयकरण के पक्षधर थे और पंचायतीराज को देश में लागू करने का श्रेय उन्हें जाता है। उनकी आधुनिक सोच के चलते भारत देश ने काफी प्रगति की और स्व.राजीव गांधी जी के बलिदान को कभी देश भूला नहीं पाएंगा।संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल को ‘आधुनिक भारत के निर्माण’ में उनके योगदान को याद किया जाता है।
स्व.गांधी जी देश की अर्थव्यवस्था व हर वर्ग के ढांचे को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। आज स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई को शहादत दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत लाखों किसानों को राहत पहंुचाते हुए उनके खातों में सीधे करोड़ों रूपए डाले गए। देश में छत्तीसगढ़ ही पहली ऐसी सरकार है जो किसानों के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है। छग खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल ने उपस्थित कांग्रेसजनों को आतंकवाद विरोध की शपथ दिलाई और कांग्रेसजनों से आव्हान किया कि राजीव गांधी जी के सपनों को पूरा करने में अपना योगदान दें। तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।संगोष्ठी सभा को वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री झम्मन देवांगन, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, मनीष गौतम, प्रमोद बागड़ी, संजय साहू ने विचार व्यक्त की। संगोष्ठी सभा में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, कार्य सदस्य योगेन्द्र प्रताप सिंह, मोहिनी सिन्हा, अशोक फडनवीस, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, अतुल शर्मा, भारत भूषण शर्मा, शबीना नसरीन, रेखा घोड़के, शैलेष ठावरे, दुर्गेश धीवर, विष्णु सिन्हा, बुधराम साहू, नासिर खां, सीके साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। संगोष्ठी सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों का महामंत्री फिरोज अंसारी ने आभार व्यक्त किया।
