पीएम श्री राजा सर्वेश्वरदास विद्यालय राजनांदगांव के सैकड़ों बच्चे शैक्षणिक भ्रमण हेतू नया रायपुर विधानसभा परिसर , एयरपोर्ट , जंगल सफारी , महानदी भवन एवं इंद्रावती भवन का किया शैक्षणिक भ्रमण

◾ प्रथम दिवस एक्सपोजर विजिट में निगम कमिश्नर श्री अतुल विश्वकर्मा जी ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना कियासैकड़ो की संख्या में विद्यार्थियों ने अपने प्रथम दिवसीय एक्सपोजर विजिट में विधानसभा भवन , विधानसभा भवन का ऑडिटोरियम , स्वामी विवेकानंद विमानतल का भ्रमण किया , विद्यार्थियों में काफी उत्साह का माहौल था , शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्रवाई को जाना और कितने सत्र लगते हैं इसके बारे में उन्होंने वहां पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की , और सत्र से संबंधित ज्ञान वर्धक चीजों को समझा ।
इस शैक्षणिक भ्रमण से बच्चे इतने उत्साहित थे कि आगे भी इस तरीके के कार्यक्रम होना चाहिए उनकी तरीके से यह सुझाव आएएक्सपोजर विजिट के दूसरे दिवस में छठवीं से आठवीं के विद्यार्थियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया , महानदी भवन एवं इंद्रावती भवन को देखा । विद्यार्थियों में जंगल सफारी को लेकर काफी उत्साह था उन्होंने बहुत से जानवरों को देखा तथा उनके बारे में जाना विभिन्न प्रजातियों के बारे में जाना ।
जू के माध्यम से किस जानवर को कैसे संरक्षित किया जा सकता है इसके बारे में भी उन्होंने पढ़ा , अंत में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जी के द्वारा बच्चों के साथ ज्ञानवर्धक बात करते हुए उन्होंने बताया की विद्यार्थी जीवन में मिली हुई गुरुजनों की सिख भविष्य को गुनने का अनमोल क्षण है पीएम मोदी जी व देश के शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान जी शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्णिम इतिहास लिख रहे है हम छत्तीसगढ़ में उनके आदर्शों पर चलने का प्रयास कर रहें◾
इस अवसर पर एसएमडीसी अध्यक्ष गोलू सूर्यवंशी, पीएम नोडल अधिकारी सतीश ब्यौहारे, एपीसी समग्र शिक्षा मिशन आदर्श वासनिक , विद्यालय के प्रचार डॉ अमित घोष पालक सहित समस्त स्टाफ़ उपस्थित थे।










