निगम में नया टैक्स अभी लागू नहीं होगा – शिव वर्मा , कहा पुराने टैक्स के आधार पर टैक्स लिया जाएगा

37

*निगम में नया टैक्स अभी लागू नहीं होगा – शिव वर्मा** कहा – पुराने टैक्स के आधार पर टैक्स लिया जाएगा*

*राजनंदगांव।* नगर निगम के पूर्व सभापति शिव वर्मा ने बताया कि निगम में अभी किसी भी प्रकार से नया टैक्स लागू नहीं होगा। पुराने टैक्स के आधार पर ही टैक्स लिया जाएगा उन्होंने कहा कि निगम में नया टैक्स लागू करने के लिए यह विषय सामान्य सभा में आएगा परिषद के चर्चा उपरांत पार्षदों की राई पर ही एवं बहुमत के आधार पर नया टैक्स लागू करना है या नहीं यह तय होता है।

विगत दिनों महापौर परिषद ने ठेकेदार के माध्यम से टैक्स लेने के लिए शहर में सर्वे करने के लिए रांची की कंपनी से अनुबंध किया। तथा में सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया। सर्वे के दौरान बहुत सी खामियां तथा लोगों का विरोध भी सामने आया।श्री वर्मा ने आगे कहा कि शहर की जनता को ध्यान रखते हुए तथा उनकी भावनाओं के अनुरूप नया टैक्स लागू करने के पहले सभी पहलुओं पर ध्यान रखा जाएगा साथ ही निगम अपनी स्वयं के पैर में खड़े हो और निगम कर्मचारियों को सही समय वेतन मिले इसकी भी चिंता निगम के अधिकारी तथा पार्षदों को भी करनी होगी।

अभी वर्तमान में निगम कर्मचारियों को 3 महीने के बाद उन्हें एक महीने का वेतन दे पाते हैं। कभी-कभी सरकार के द्वारा कुछ बड़े अमाउंट देने के कारण हम कर्मचारियों को वेतन कर पाते हैं। इसका भी हमें विशेष ध्यान रखना होगा। कब तक हम दूसरे के मुंह ताकते रहे हमें अपने स्वयं की जवाबदारी है कि निगम आर्थिक स्थिति ठीक हो। और सही समय पर हम कर्मचारियों की वेतन कर पाएंगे।