दुर्ग की दामिनी साहू को मिलेगा समाज सेवा शिरोमणि पुरस्कार

2

राजनांदगांव। सामाजिक सरोकारों में सक्रिय दुर्ग की दामिनी साहू को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। उन्हें श्समाज सेवा शिरोमणि पुरस्कार से 28 जून 2025 को मुंबई में सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें अखिल भारतीय प्रतिभा प्रेरणा महोत्सव 2025 के दौरान भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्यगृह, भायंदर (मुंबई) में प्रदान किया जाएगा।
यह पुरस्कार उन्हें ग्रामीण नेतृत्व, महिला स्व सहायता समूहों के गठन, बाल अधिकारों की पैरवी, किसान संगठनों की स्थापना और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया जा रहा है।
पुरस्कार की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमती साहू ने कहा, यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि उन हजारों ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं के लिए है, जिन्होंने आत्मनिर्भरता और परिवर्तन की राह अपनाई है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख संयोजक एडमिरल क्रांति महाजन के स्वागत भाषण से होगा, जो इस आयोजन को श्भारत की चेतना का उत्सव के रूप में परिभाषित करेंगे।
महोत्सव में समाज सेवा, शिक्षा, पर्यावरण, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक चेतना पर आधारित पुस्तकों का विमोचन और वितरण भी किया जाएगा। यह पुस्तकें विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाजसेवियों को भेंट की जाएंगी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में महाराष्ट्र की लावणी, छत्तीसगढ़ का पंथी, असम का बिहू, राजस्थान का घूमर, उत्तराखंड का झोड़ा और कर्नाटक का यक्षगान प्रमुख आकर्षण होंगे। ये प्रस्तुतियां देश की सांस्कृतिक विविधता और एकता को जीवंत रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेंगी।
कार्यक्रम में देशभर से साहित्यकार, शिक्षाविद्, कलाकार, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। समापन जन गण मन के साथ किया जाएगा, जो आयोजन को राष्ट्रीय एकता और सामाजिक चेतना के संकल्प के साथ विराम देगा।