राजनांदगांव। ग्राम पंचायत तुमड़ीबोर्ड में आज एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली, जब यस पारख ने अपने जन्मदिन के अवसर पर निःशुल्क परामर्श कैम्प का आयोजन किया। इस कैम्प में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विशेषज्ञों द्वारा उपयोगी सलाह दी गई। कैम्प में चिकित्सा के साथ-साथ अन्य आवश्यक जीवनशैली सुधार पर भी चर्चा की गई, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
ग्रामवासियों ने यस पारख को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर यस पारख ने कहा कि उनका जीवन उद्देश्य केवल जनसेवा करना है और भविष्य में भी वे इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के माध्यम से क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए यस पारख ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य को लेकर लोगों को सही दिशा दिखाना उनका उद्देश्य है।
ग्रामीणों ने इस पहल को सराहा और कहा कि यह एक बेहतरीन उदाहरण है, जब किसी व्यक्ति ने अपने व्यक्तिगत जश्न को जनसेवा में बदल दिया।










