
छ.ग. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी एवं संगठन मंत्री गैंदू जी की अनुशंसा पर हेमंत ओस्तवाल का निष्काषन समाप्त
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू जी के एवं राजनांदगांव शहर जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार जी की अनुशंसा पर राजनांदगांव शहर के पूर्व कांग्रेस पार्षद हेमंत ओस्तवाल का निलंबन निरस्त किया गया
इसके लिये हेमंत ओस्तवाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री मलकीत सिंह गैंदू जी एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार जी सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया कि मुझे पिछले लगभग ०३ वर्षों से जो मेरा निष्काषन कांग्रेस से किया गया था
उसे निरस्त करते हुए मुझे कांग्रेस पार्टी एवं जनहित की सेवा और संगठन को मजबूत करने हेतु मेरा निष्काषन दिनांक 2-4-2026 को भगवान महावीर हनुमान जयंती के दिन मेरा निष्काषन समाप्ति का आदेश की छायाप्रति शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मामराज जी, अग्रवाल दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पंजवानी जी, शहर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष राकेश जोशी के द्वारा मेरा निष्काषन संबंधित आदेश सहित कांग्रेस का तिरंगा गमछा पहनाकर मेरे निजी निवास में आकर जो मुझे सम्मान दिया उसके लिये मैं उनका सभी कांग्रेस जनों का ह्दय से आभार व्यक्त करता हूँ।











