छत्तीसगढ़ में भाजपा रच सकती है इतिहास – शिव वर्मा

13

छत्तीसगढ़ में भाजपा रच सकती है इतिहास – शिव वर्मा

राजनंदगांव। नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष शिव वर्मा ने बताया कि भाजपा छत्तीसगढ़ राज्य में इतिहास गढ़ेगा।


श्री वर्मा ने आगे बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लोकसभा सीट पर चुनाव में कांग्रेस ने एक सीट पर जीत दर्ज किया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर जीत दर्ज किया था। 2019 के चुनाव में 11 लोक सभा सीट कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज किया था

वहीं भाजपा ने 9 सीटों पर जीत दर्ज किया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस के सरकार की रतु इस बार स्थिति पूरी तरह बदली हुई है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है और 2024 के इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 11 सीट जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जहां तक कांग्रेस के सवाल है कांग्रेस अपनी हार मान चुका है। लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

वही प्रदेश सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है। जिसका फायदा इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ जाता दिखाई दे रहा है।

इस चुनाव में मोदी की गारंटी मुद्दा भी लोगों पर अच्छा खासा असर डाल रहा है। इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने अपील कर रहे हैं। वर्मा ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 11 सीटों पर भाजपा अपना भगवा लहरा सकती है।