*कांग्रेस के पास न नीति न विचार न ही जनता का हितेषी सिर्फ अवसरवाद – शिव वर्मा*
*राजनंदगांव।* नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष शिव वर्मा ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के पास न नीति है न विचार सिर्फ और सिर्फ अवसरवादी है। जानता है जान चुकी है कि विपक्ष के पास कोई विचार नहीं है। कोई नीति भी नहीं है केवल और केवल अवसरवाद है। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास विजन है। उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश सेवा की है। इसका सकारात्मक परिणाम भी दिख रहा है। बदलता और परिवर्तित होता भारत दिख रहा है।
नई पीढ़ी को नई उम्मीद दिख रहा है। चाहे धारा 370 का खत्म हो या अयोध्या में बनने वाला भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण कार्य अथवा किसान निधि सम्मान का लाभ शौचालय निर्माण मुफ्त राशन का वितरण प्रधानमंत्री आवास जैसे योजनाओं ने लोगों की जीवन को आधार दिया है।
सवाल किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी से आप बचते हैं। लेकिन बीते दिनों कांग्रेस के कई बड़े नेता लोकसभा चुनाव के दौरान देश के प्रधानमंत्री पर कई अभद्र टिप्पणी किया जिससे ऐसा पता चलता है कि कांग्रेस अपनी हार स्वीकार कर लिए है। इसलिए उनके नेता का जूबान फिसल रहा है।श्री वर्मा ने आगे कहा कि भाजपा का संगठन बहुत विशाल है। यही संगठन उसके कार्यकर्ता और आम जनता हमें चुनाव लड़वा रहा है। हम सब भाजपा के कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित लोग हैं पार्टी जैसा निर्देश देती है ठीक वैसे ही प्रयास हम करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के अनुशासन के नक्शे कदम पर चलता है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ही नहीं स्थानीय स्तर का कार्यकर्ता भी आम लोगों के संपर्क में लगातार बना रहता है।
चुनाव हो या न हो जनता के सुख दुख का भागी बना रहता है। अब भी सभी वही कार्य कर रहे हैं। उसी प्रयास को हम आगे बढ़ा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य का यह टैक रिकॉर्ड रहा है कि विश्व स्तर से लेकर देश और गांव तक विकास कार्य हुए हैं। धरातल पर हुए यही कार्य ही हमारे आधार है। हमारे चुनाव की तैयारी भी यही है।
