कांग्रेस की आवाज बनने कांग्रेसजनों में अभूतपूर्व उत्साह

2

राजनांदगांव। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी छग से नियुक्त वक्ता चयन के जिला प्रभारी रूपेश दुबे ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी, विधायक खैरागढ़ श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, वरिष्ठ जनपद सदस्य मिहिर झा, अनुराग तुरे, ब्लॉक अध्यक्षगणों के साथ एवं उपस्थिति में वक्ता बनने इच्छुक कांग्रेसजनों की प्रस्तुति को परखा।
कांग्रेस पार्टी की आवाज बनने के इच्छुक वक्तागण के प्रतिभागी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी के संयोजकत्व में कांग्रेस भवन छुईखदान में उपस्थित हुए उपस्थित कांग्रेसजनों को पार्टी के इस अभियान से जिला अध्यक्ष ने अवगत कराते हुए कहा कि वक्ता हमारी पार्टी के रीति-नीति को आमजनता तक सभाओं के माध्यम से मजबूती से पहुंचाते है।
वक्ता चयन प्रभारी रूपेश दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश से छग प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला के निर्देश पर छग के प्रत्येक जिलों में यह आभियान चलाया जा रहा है, यहां के सभी साथी योग्यता दक्षता से परिपूर्ण होकर विषय मुद्दों के जानकर है, आप सबके इस उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह स्पष्ट है कि कांग्रेस की मजबूत व विकासशील विचारधारा छग राज्य के साथ इस जिले में भी है। आज देश में जहां सवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है, जिसके चलते लोकतंत्र खतरे में है। वहीं छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल भाजपा राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के खिलाफ अफवाहें और झूठे धर्मांतरण, आरक्षण आदि मामलों में आम जनता को गुमराह करने आमादा हैं, ऐसी स्थिति में हमें जनता के बीच जाकर कांग्रेस की आवाज बनते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं कर प्रचार-प्रसार आम जनता के बीच करते रहना है, वहीं केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की महंगाई बेरोजगारी को रोकने की असफल नीति को उजागर करते हुए विपक्षियों के गुमराह पूर्ण आरोप का जवाब देना है, इसके लिए छग में कांग्रेस ने यह महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिले में अधिकृत वक्ताओं की सूची जारी करेगी और उन वक्ताओं का प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी आयोजित कर उन्हें पार्टी के मुख्य पात्र के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व आप चयनित साथियों के कंधों पर होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।