राजनंदगांव ब्रेकिंग- आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम-सागर गोलछा

राजनांदगांव।भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के सागर गोलछा ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे सभी वर्गों को प्रसन्न करने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है
जिससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।श्री गोलछा ने आगे कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी, उद्योगपति, कर्मचारी, अधिकारी और विद्यार्थी सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है।

बजट में ऐसी योजनाओं का प्रावधान किया गया है जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचेगी। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण भारत पर फोकस करते हुए कहा कि इस बजट से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
कृषि, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाएं गांवों में खुशहाली लाने का काम करेंगी, जिससे किसानों और मजदूरों की आय में बढ़ोतरी होगी। सागर ने बताया कि बजट में शहरों के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये की योजनाएं लाई गई हैं।











