अजीत जोगी युवा मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने आबकारी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

3

राजनांदगांव। आज दुर्ग जिले में अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमसुल आलम और संभाग अध्यक्ष अनुरुध वर्मा, साथ ही छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण लाल साहू के नेतृत्व में एक बार फिर आबकारी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने आबकारी आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आबकारी विभाग लापरवाह है और विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए गए। शमसुल आलम ने कहा कि हमने कई बार ज्ञापन दिया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विभाग केवल खाना-पूर्ति में लगा हुआ है और भ्रष्टाचार के आरोप भी लग रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि विभाग की मिली-भगत से दुर्ग जिले के आहता सेंटरों में प्रतिबंधित पानी पाउच और डिस्पोजल बेचे जा रहे हैं, जो आबकारी विभाग के नियमों का उल्लंघन है।
छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण लाल साहू ने कहा, पानी पाउच और डिस्पोजल बैन हैं, लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिली-भगत से इन सामानों का अवैध कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 15 दिनों के भीतर इन नियमों का पालन नहीं किया गया तो वे आबकारी मंत्री के निवास का घेराव करेंगे।
प्रदर्शन में अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शमसुल आलम, अनुरुध वर्मा, मनोज कुर्रे, नमन पटेल, अंकु पांडे, मनोज पटेल, आरिफ खान, योगेश भंडारी, टिकेश जोशी, कुणाल चतुर्वेदी और छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के अन्य पदाधिकारी धीरज टंडन, प्रकाश निर्मलकर, छोटे लाल चौधरी, दिलीप कश्यप, सोनुराम साहू, सुरेश धु्रव समेत कई लोग उपस्थित थे।
यह प्रदर्शन उन अधिकारियों के खिलाफ था, जो नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से पानी पाउच और डिस्पोजल बेचने के कारोबार में शामिल हैं।