शहर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू ने की विधानसभा की दावेदारी

114

शहर महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू ने की विधानसभा की दावेदारी,

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को टक्कर देने महिला कार्यकर्ताओ के साथ दिलाया दमखल।पार्टी के गुटबाजी में नए चेहरा को हो सकता है फायदा।राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75 राजनांदगांव से शहर महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संघर्षशील महिला नेता अपने समर्थकों का हुजूम लेकर पुख्ता दावेदारी पेश कर दी है।

उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव विधानसभा सीट पिछले 20 वर्षों से भाजपा के कब्जे में है और इस सीट से लगातार डॉ रमन सिंह जीत दर्ज करते आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह को संगीता साहू ने खुली चुनौती दी है कि वह उनके साथ विधानसभा इलेक्शन फाइट करके फिर से जीत कर बता दें।

साहू ने कहा कि अबकी बार छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार फिर से लौट के आ रही है और इस बार 75 पार करके उन्हें विपक्ष में शर्मनाक स्थिति पर छोड़ेंगे। संगीता साहू ने इससे भी आगे बढ़ कर कहा कि मौजूदा स्थिति में राजनांदगांव सीट से भाजपा का कितना बड़ा नेता आकर लड ले जीत नहीं पाएंगे। क्योंकि उनकी कथनी और करनी को जनता समझ चुकी है और यहां से जड़ से उखाड़ फेंकने के मूड में है। साहू ने कहा कि वह ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गरीबों को योजनाओं का सब्जबाग दिखाकर उन्हें उनके लाभ से वंचित रखा है।

झूठे वादे करके गरीबों को ठगा है उदाहरण के लिए ₹500 में गैस सिलेंडर देने की बात कही गई थी गैस सिलेंडर के दाम का क्या है सबको पता है गरीबों के घर के गैस सिलेंडर घर के कोने में धूल खाते पड़े हैं और खाना पकाने के लिए यहां वहां लकड़ी और गोबर खर्ची चुनेने के लिए गरीब भटक रहे हैं। देश में टमाटर तक का भाव नियंत्रण नहीं कर पाए थे। ऐसे प्रधानमंत्री देश का क्या भला करेंगे आने वाले दिनों में प्याज जनता को रुलाने वाली है 6 रुपये किलो मिलने वाला प्याज सितंबर में 50 रुपये किलो होने जा रहा है अभी की स्थिति में ही 40 रुपये तक चढ़ गया है।संगीता साहू स्कूल शिक्षा से राजनीति करते आ रही है

राजनीतिक और सामाजिक में छात्र संघ में अध्यक्ष बी एस पी हायर सेकेण्डरी स्कूल, भारतीय राष्टीय छात्र संघ कांग्रेस एन एस यू आई की महामंत्री पद पर रहकर यूवाओ के संगठन का संचालन की है वर्तमान में उपाध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस राजनांदगांव ,वार्ड नंबर 17 की पार्षद प्रतिनिधि,लेबर कालोनी दुर्गा उत्सव समिति की उपाध्यक्ष ,पुलिस लाईन गणेश उत्सव की अध्यक्ष ,सिविल लाइन दुर्गा उत्सव समिति के संयोजक पद पर है वही 42 वर्षी से वार्ड नंबर 17 में भाजपा का गड़ को तोड़ कर कांग्रेस की पार्षद को जीत दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।वही विधानसभा के लिए दावेदारी करने का ऊपर कुछ बड़े नेताओं का हाथ संगीता साहू के सर पर होने का कारण है।

राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी में गुट बाजी की चर्चा पूरे प्रदेश में है इसे राजधानी में बैठे बड़े नेता संगठन के साथ मंत्री भी अच्छे से जानते है वही संगठन नए युवा चेहरों की तलाश में प्रत्याशी बनाने के लिए हो सकता है गुटबाजी के चलते संगीता साहू को कांग्रेस पार्टी मौका दे सकता है।