राजनांदगांव। 8 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पहले शहर के महाकाल भक्तों ने महाकाल चंद्रमौलेश्वर जी की शोभायात्रा एवं पगड़ी यात्रा निकालने की पूरी तैयारी कर ली है। धूमधाम से निकलने वाली यह शोभायात्रा को लेकर महाकाल भक्तों के प्रमुख महाकाल भक्त पवन डागा और साथ ही नीलू शर्मा ने बताया कि यह नगर जिले का बहुत बड़ा आयोजन होगा। स्वास्तिक बैंड पार्टी, राऊत नाचा, आदिवासी नृत्य, नंदी में सवार होकर भगवान भोलेनाथ की झांकी दुर्ग जिले के कलाकारो की भव्य झांकी ब्रह्मा, विष्णु, महेश, माताजी, शिवगण, भूत-प्रेत, अधोरी, भजन गायक अभ्यास यादव राजनांदगांव झांझ, डमरू, ढोल के साथ बाबा चन्द्र मौलेश्वर (महाकाल) पालकी यात्रा नगर भ्रमण डीजे, झांकी, पगड़ी और भगवान शिव जी की विशाल झांकी समस्त कलाकार सेवक दुर्ग संभाग छत्तीसगढ़ से है। 8 मार्च, दिन शुक्रवार महाशिवरात्रि समय 3 बजे से मार्ग नंदई कुंआ चौक से बसंतपुर थाना, सदर बाजार से भारत माता चौक से गंज लाइन से भरकापारा, काली माई मंदिर, रामाधीन मार्ग, कामठी लाईन, हमाल पारा, गुड़ाखू लाइन, आजाद चौक, महाकाल चौक, गांधी चौक, दुर्गा चौक, इंदिरा नगर, नंदई चौक से मोहारा, सिंगदई, हल्दी, महाकाल मंदिर सिंघोला में समापन होगा। महाकाल सेवा इस यात्रा के दौरान नाचते गाते हुए चलेगी।
श्री डागा और श्री शर्मा ने बताया कि इस शोभायात्रा के पहले महाकाल मंदिर महाशिवरात्री 8 मार्च व 9 मार्च की महापूजा, 8 मार्च दिन शुक्रवार सुबह 2.30 भगवान महाकाल का महारुद्राभिषेक, सुबह 4 बाबा को भस्म अर्पण व आरती, सुबह 5 श्रृंगार आरती, दोपहर 3 बजे भगवान महाकाल चंद्रमौलेश्वर रूप पालकी में नगर भ्रमण को निकलेंगे। शाम 7 बजे संध्या आरती रात्रि 9 बजे से महा अभिषेक, प्रातः 4 बजे तक सुबह 5 बजे बाबा का सेहरा दर्शन आरती 9 मार्च शनिवार भस्म आरती, दोपहर 2 बजे साल में एक दिन दोपहर में होने वाली भस्म आरती है। प्रेस वार्ता में महाकाल भक्त के प्रमुख पवन डागा, नीलू शर्माए दीपक चौहान, कमल सोनी, लक्ष्मण लोहिया आदि उपस्थित थे।