भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दर्शाता है बजट

राजनांदगांव- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) राजनांदगांव इकाई के जिला अध्यक्ष राजू डागा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करता है और समाज के हर वर्ग के लिए नए अवसर खोलता है।

प्रदेश संरक्षक अनिल बरडिया ने कहा, “यह बजट आम आदमी, किसान, युवा, महिला उद्यमियों और कारोबारियों के लिए नए अवसर प्रदान करने वाला है।
विशेष रूप से एमएसएमई सेक्टर, उत्पादन, तकनीक और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देने के प्रावधान स्वागतयोग्य हैं, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को मजबूती मिलेगी।

”संजय तेजवानी ने कहा कि मध्यम वर्ग के लिए इनकम टैक्स में सुधार से राहत मिलेगी और उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ बाजार और व्यापार को मिलेगा।

साथ ही निर्यात को बढ़ावा देने की योजनाएं देश की अर्थव्यवस्था को वैश्विक स्तर पर सशक्त करेंगी।
संजय लड्ढा ने बजट में खाद्य पदार्थों और पशु आहार से जुड़ी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे पशुधन पालन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

भावेश अग्रवाल ने कहा कि इससे गौ-पालन और गौ-माता की सेवा के अवसर भी बढ़ेंगे, जो सामाजिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

उन्होंने केंद्र सरकार को संतुलित और दूरदर्शी बजट के लिए धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।











