नृत्य उत्सव” चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र का आयोजन

84

”नृत्य उत्सव” चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र का आयोजन

राजनांदगांव. कला संस्कृति, संस्कार एवं शिक्षा के क्षेत्र में विगत चालीस वर्षो से मध्य भारत के संस्कारधानी में कार्य करने वाली संस्था के संस्थापक एवं पदम्मविभूषण स्व. पं.बिरजू महराज जी व स्व. प्रो. कल्याणदास महंत जी के शिष्य डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं संयोजन में सिद्ध पीठ सिद्धी दात्री माँ शीतला माता मंदिर प्रांगण सोनार पारा राजनांदगांव में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा मंगलवार दिनांक एक अगस्त 2023 को संध्या 4 बजे से 6 बजे तक चक्रधर कत्थक कल्याण केन्द्र के इंक्यावन (51) कलाकारों द्वारा शानदार कत्थक नृत्य की प्रस्तुति होगी।

इस साधना नृत्य उत्सव में संस्था के हर उम्र के कला साधकों द्वारा अपनी नृत्यों के माध्यम से सिद्धी दात्री माँ शीतला माँ के समक्ष मां के श्री चरणों में अपनी नृत्यांजली प्रस्तुत करेगी। ज्ञात हो कि इस प्रकार का अनुठा आयोजन नृत्य गुरू डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा द्वारा विगत दशकों से संस्कारधानी के विभिन्न मंदिरों में श्रावण मास के सावन झूला उत्सवों के सुअवसर पर अपने शिष्यों के साथ नृत्य के माध्यम से देवमंदिरों में नृत्य साधना करते है।

सनातनी प्राचीन काल से ही मथुरा, वृन्दावन, अयोध्या, बनारस, द्वारकाधीश, जगन्नाथपुरी, तिरूपति बालाजी आदि मंदिरों में आज भी नृत्य संगीत के माध्यम से कला साधक अपनी साधना करते हैं। उपरोक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के तुषार सिन्हा ने दी।