दिव्यांग बहुउद्देशीय कल्याण संगठन की बैठक संपन्न

5

राजनांदगांव। दिव्यांग बहुउद्देशीय कल्याण संगठन, जिला-राजनांदगांव के दिव्यांग बहुउद्देशीय कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक लिया गया।
इस बैठक में जिला राजनांदगांव के जिन दिव्यांग जनों का श्रम कार्ड नहीं बन पा रहा है और श्रम कार्ड बनाने में दिव्यांगजनों से किसी प्रकार का रिश्वत लिया जा रहा है, इस पर रोक लगाने के लिए फैसला लिया गया है। दिव्यांग जनों को श्रम कार्ड से जोड़ा जाए और योग्य दिव्यांगजनों का श्रम कार्ड बनाने के लिए सुनिश्चित किया गया है। इस बैठक में संगठन के अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी साहू, उपाध्यक्ष भीकम दास साहू, सचिव नरेंद्र देवदास, कोषाध्यक्ष मनोहर साहू, सहसचिव भोज कुमार साहू, उप कोषाध्यक्ष हेमंत यादव, मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू, वीरेंद्र गंधर्व, जोगीराम सोनकर, तिजेन्द्र कुमार, ताराचंद साहू, कोमल राम साहू, बबीता चंदवानी, पुरुषोत्तम दास, सोहनलाल साहू, महेन्द्र कुमार साहू, ईश्वर साहू, श्रीमती रामेश्वरी साहू, अशोक कुमार साहू, महेन्द्र कुमार साहू शामिल हुए।