चैत्र नवरात्रि के लिये निगम ने किये व्यापक प्रबंध, आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सौपा दायित्व

2

राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा बैठक में दिये गये निर्देश के परिपालन में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने चैत्र नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुये तकनीकी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मूलभूत सेवा कार्यो के सुचारू संपादन के लिये तीन पालियों में दायित्व सौपा है। उन्होंने चैत्र नवरात्रि पर्व में पदयात्रियों की सेवा एवं सुविधा के लिये नगर निगम सीमा के सेवा पंडालों में मूलभूत एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिये तीन पालियों में तकनीकी एवं स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उक्त कर्मचारी सेवा पंडालो में 24 घंटे कार्यो का संपादन करेंगे।
निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि उपरोक्त कार्यो के क्रियान्वयन के लिये नोडल अधिकारी सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम को एवं प्र. सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। शहर के स्टालो में टैंकरों से पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था के लिये प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू को इनके सहयोगी उप अभियंता मोनेन्द्र साठिया को, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक उप अभियंता तिलक राज धु्रव को इनके सहयोगी उप अभियंता अशोक देवांगन को एवं रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक उप अभियंता अनुप पाण्डे को इनके सहयोगी डागेश्वर कर्ष को व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है। साथ ही शहर के स्टालो में टैंकरो से पेयजल व्यवस्था के लिये प्र.मोटर प्रतिपालन सुरेन्द्र साव को व परिचालक रविकांत साहू को दायित्व सौपा गया है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था हेतु प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव को बनाया गया है एवं प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्र.सफाई दरोगा सपन साहू को, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सफाई दरोगा वरूण सोनी को एवं रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्र.सफाई दरोगा राजकुमार सिन्हा को दायित्व सौपा गया है। इसके अलावा सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम को संपूर्ण विद्युत व्यवस्था प्रभारी एवं लाईनमेन किशन गांवरे को सहायक बनाया गया है। उपरोक्त प्रभारी एवं सहयोगी अधिकारी व कर्मचारी प्रातः से रात्रि तक तीन पाली में अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे।